{"_id":"5bf835e4bdec22415d4595bd","slug":"northeast-united-beat-kerala-blasters-in-indian-super-league-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जोरदार वापसी करते हुए केरल ब्लास्टर्स को दी मात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने जोरदार वापसी करते हुए केरल ब्लास्टर्स को दी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड की तरफ से बार्थोलोमियू ओगबेचे और जुआन क्रूज मासिया ने गोल दागे जबकि केरल की तरफ से एकमात्र गोल मातेज पोपलात्निक ने किया।
विज्ञापन
पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल बेहद रोमांचक रहा। केरल के मातेज पोपलात्निक ने मैच के 73वें मिनट में गोल करके केरल को 1-0 की बढ़त दिलाई। तब लगने लगा कि केरल की टीम यह मुकाबला जीत जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के इरादे कुछ और ही थे। बार्थोलोमियू ने मैच के अतिरिक्त 93वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम पर तीन मिनट के बाद जुआन क्रूज मासिया ने गोल दागकर नॉर्थईस्ट की जीत पर मुहर लगाई।
विज्ञापन
नॉर्थईस्ट की घर में यह पहली जीत रही और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके सात मैचों में 14 अंक हो गए हैं। वहीं केरल की टीम आठ मैचों में सात अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर हैं।