फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Norteast united FC beat bengaluru fc 2-1 in semi-final first leg 

ISL: नॉर्थईस्ट यूनाईटेड ने सेमीफाइनल के पहले चरण में बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराया

Thu, 07 Mar 2019 11:08 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 07 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Norteast united FC beat bengaluru fc 2-1 in semi-final first leg 
आईएसएल 2019

जुआन मासिया के इंजुरी टाइम में पेनल्टी पर किए गए गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सेमीफाइनल के पहले चरण में गुरुवार को बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराया।नॉर्थईस्ट को रिडीम तलांग ने 20वें मिनट में बढ़त दिलाई थी लेकिन सुपर-सब जिस्को हर्नांदेज ने 82वें मिनट में कप्तान सुनील छेत्री की मदद से गोल करके बेंगलुरू को 1-1 की बराबरी दिला दी। 

विज्ञापन


ऐसे में इंजुरी टाइम के चौथे मिनट (94वें मिनट) में हर्मनजोत खाबरा की गलती बेंगलुरू पर भारी पड़ गई। खाबरा ने बॉक्स के अंदर मासिया को गिराया और मेजबान टीम को पेनल्टी मिल गयी। मासिया ने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। 
विज्ञापन


नॉर्थईस्ट की बेंगलुरू पर आईएसएल में पहली जीत है। दोनों टीमों के बीच यह पांचवां मैच था। इससे पहले के तीन मैचों में बेंगलुरू जीता था जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा था। अब नार्थईस्ट बढ़े हुए मनोबल के साथ बेंगलुरू जाएगा जहां 11 मार्च को श्री कांतिरावा स्टेडियम में सेमीफाइनल का दूसरे चरण का मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घरेलू दर्शकों के समक्ष खेल रही मेजबान टीम ने तीसरे मिनट में ही जोरदार हमला किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। फेडरिको गालेगो के क्रास पर तलांग ने स्लाइड करते हुए गोल करने का प्रयास किया लेकिन अल्बर्ट सेरान ने उसे क्लीयर कर दिया।

तलांग ने अपना प्रयास जारी रखा और इसका फल उन्हें 20वें मिनट में मिला। कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे की मदद से गोल करते हुए तलांग ने नार्थईस्ट को 1-0 की बढ़त दिला दी। बेंगलुरु की टीम लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रही थी और इसी बीच 41वें मिनट में उसके स्टार खिलाड़ी मीकू को पीला कार्ड मिला। 32वें मिनट में गालेगो ने अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाने का एक करीबी मौका गंवा दिया।

पहले हाफ के इंजुरी टाइम में नार्थईस्ट को बड़ा झटका लगा। उसके कप्तान ओग्बेचे चोट के कारण असमय मैदान छोड़ने पर मजबूर हुए। जुआन मासिया ने उनकी जगह ली। 55वें मिनट में मासिया हाफ लाइन से गेंद लेकर पोस्ट की ओर बढ़े। उनके रास्ते में बेंगलुरू का एकमात्र डिफेंडर अल्बर्ट सेरान थे। मासिया तमाम प्रयास के बावजूद सेरान को छका नहीं सके।

नार्थईस्ट के लिए 71वें मिनट में एक खतरनाक पल आया। सुनील छेत्री आनसाइड थे और उसी समय बॉक्स के अंदर गेंद काफी ऊंचा उछली। छेत्री गेंद की ओर लपके लेकिन पवन ने गोललाइन पर उसे पकड़ते हुए बेंगलुरू को बराबरी करने से रोक दिया।

पहले हाफ में बेंगलुरू की टीम गेंद पर नियंत्रण के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी लेकिन दूसरे हाफ के उत्तरार्ध में उसने अपने खेल में सुधार किया और इसका फायदा उसे 82वें मिनट में हुआ जब उसके स्थानापन्न जिस्को ने गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। जिस्को ने यह गोल कप्तान छेत्री की मदद से की।

ऐसा लगा कि बेंगलुरू 1-1 की बराबरी के साथ घर लौटेगा लेकिन अंतिम पलों में खाबरा की गलती उस पर भारी पड़ गई और उसे आईएसएल इतिहास में नार्थईस्ट के हाथों पहली हार झेलनी पड़ी। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed