{"_id":"5f1834488ebc3e9fb64dff3f","slug":"nflpa-confirms-95-players-infected-with-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"NFLPA ने 95 खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
NFLPA ने 95 खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की
Wed, 22 Jul 2020 06:12 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संकट के बीच भले ही खेल फिर से शुरू होने लगे हैं लेकिन कोविड-19 का खतरा अभी भी बरकरार है और खिलाड़ी भी लगातार इससे संक्रमित हो रहे हैं। फिलहाल नेशनल फुटबॉल एसोसिएशन खिलाड़ी संघ ने कहा है कि 95 खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है। संघ की 10 जुलाई की पिछली रिपोर्ट में संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या 72 थी।
सोमवार को एनएफएलपीए और नेशनल फुटबॉल एसोसिएशन (एनएफएल) के बीच कोविड-19 परीक्षण को लेकर सहमति बनी। इस बीच युवा खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग शिविर से जुड़ना शुरू कर दिया है। अधिकांश अनुभवी खिलाड़ी अगले हफ्ते पहुंचेंगे जबकि चोटों के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे कुछ खिलाड़ी इस हफ्ते शिविर के लिए लौट सकते हैं।
लीग के नए परीक्षण नियमों के अनुसार ट्रेनिंग शिविर के कम से कम पहले दो हफ्ते खिलाड़ियों का रोजाना कोरोना वायरस परीक्षण होगा।