फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Neymar suspended four games, will miss remainder of Copa America

धोनी के धकियाने के बाद अब एक कप्तान ने खिलाड़ी को मारा फुटबॉल

Sat, 20 Jun 2015 05:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Neymar suspended four games, will miss remainder of Copa America

ऐसा लगता है कि मैदान पर अपने साथियों को प्रोत्साहित करने और टीम को लीड करने की भूमिका से कप्तान अब काफी आगे बढ़ना चाहते हैं। उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही होती है कि अपने खिलाड़ियों को मैदान पर अनुशासित बनाए रखें, लेकिन अब यही कप्तान ही अनुशासन तोड़ने पर लग गए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ढाका के मीरपुर में खेले गए वनडे मुकाबले में भारतीय पारी के दौरान 25वें ओवर में जब बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान तेजी से एक रन लेने की कोशिश कर रहे बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के रास्ते में आ गए। टीवी रिप्ले से पता चला कि धोनी ने क्रीज तक पहुंचने की कवायद में उन्हें धक्का दिया था। इसके बाद मुस्ताफिजुर को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ा था। नासिर हुसैन ने यह ओवर पूरा किया।
विज्ञापन


इस घटना के बाद महेंद्र सिंह धोनी और बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर पर शुक्रवार को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मैच फीस का क्रमश: 75 और 50 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस घटना के एक दिन बाद एक और कप्तान ने मैच खत्म होने के बाद जब टीमें मैदान से बाहर जाने को हो रही थीं तो एक टीम के कप्तान ने विपक्षी खिलाड़ी को जानबूझकर गेंद मार दी। वह शॉट इतना तेज था कि खिलाड़ी तुरंत मैदान पर ही गिर गया। इसके तुरंत बाद उस कप्तान पर 4 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया।

मैच खत्म होने के बाद कप्तान ने फुटबॉल से किया प्रहार

Neymar suspended four games, will miss remainder of Copa America

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धक्का मारने के विवाद के बाद भारत से हजारों मील दूर चिली में खेले जा रहे कोपा अमेरिका कप में ब्राजील के कप्‍तान ने मैच खत्म होने के बाद जानबूझर पास खड़े विपक्षी खिलाड़ी पर फुटबॉल से प्रहार कर दिया। यह प्रहार इतना तेज था कि खिलाड़ी तुरंत जमीन पर गिर पड़ा।

कोपा अमेरिका कप टूर्नामेंट में ब्राजील और कोलंबिया के बीच मुकाबला खत्म होने के बाद जब टीमें मैदान से बाहर जा रही थीं तो ब्राजील के कप्तान नेमार ने अचानक विपक्षी खिलाड़ी जेसन मुरीलो के चेहरे पर फुटबॉल से करारा शॉट खेल दिया। इस घटना के तुरंत बाद मैच रेफरी ने उन्हें लाल कार्ड दिखा दिया। बाद में नेमार पर 4 मैचों का प्रतिबंध भी लगा दिया गया।

फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत के बाद एक बार फिर से यही टीमें आमने-सामने थीं। उस मैच में कोलंबिया के एक खिलाड़ी ने जानबूझकर नेमार की कमर पर सिर मार दिया जिससे वह मैदान से बाहर हो गए। वह कई दिनों तक अस्पताल में पड़े रहे टीम को उनके बगैर ही वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में उतरना पड़ा जहां उन्हें करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

बैन लगने से टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए नेमार

Neymar suspended four games, will miss remainder of Copa America

ब्राजील के सुपर स्टार और प्रीमियर लीग में बार्सिलोना के खिलाड़ी नेमार के दिमाग में शायद पिछले साल इसी टीम के खिलाड़ी से चोट लगने वाली घटना याद रही और वह इसे भुला नहीं सके थे। उन्होंने मैच में गोल करने वाले जेसन पर ही निशाना साध दिया। हालांकि ब्राजीलियन मीडिया का दावा है कि नेमार पर 4 मैचों का बैन के पीछे उनका यह हरकत ही मुख्य कारण नहीं है। इसके अलावा मैच रेफरी के साथ उलझने के कारण भी यह सजा सुनाई गई है।

जिस तरह से फुटबॉल के सुपरस्टार नेमार पर 4 मैचों का बैन लगाया गया है उससे कोपा कप में आगे खेल पाने की संभावना खत्‍म हो गई है। हालांकि ब्राजील फुटबॉल संघ के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने का हक है। संघ उनकी सजा को 4 से घटाकर 3 मैच पर बैन करवा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ब्राजील के फाइनल में पहुंचने की सूरत में वह खिताबी मुकाबला खेल सकते हैं।

फिलहाल टूर्नामेंट में नेमार के बगैर ही टीम को अगले मैच में उतरना होगा। ब्राजील को अगले मैच में वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले मुकाबले से सिर्फ ड्रॉ ही कराना होगा क्योंकि ग्रुप-सी से दूसरे दौर में पहुंचने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत है। इसके बाद नॉकआउट दौर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed