{"_id":"67999c32dbcefedc78074cc5","slug":"neymar-returns-to-brazilian-club-santos-after-termination-of-contract-in-saudi-arabia-club-al-hilal-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neymar: अल हिलाल से नाता तोड़ने के बाद ब्राजील के इस क्लब से जुड़ेंगे नेमार, 12 साल बाद करेंगे टीम में वापसी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Neymar: अल हिलाल से नाता तोड़ने के बाद ब्राजील के इस क्लब से जुड़ेंगे नेमार, 12 साल बाद करेंगे टीम में वापसी
Wed, 29 Jan 2025 08:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:41 AM IST
सार
कभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले ब्राजील के 32 वर्षीय नेमार ने अल हिलाल के लिए केवल सात मैच खेले जिसमें उन्होंने केवल एक गोल किया और दो गोल करने में मदद की।
विज्ञापन
नेमार
- फोटो : FIFA
विस्तार
स्ट्राइकर नेमार सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल से नाता तोड़ने के बाद ब्राजील के सांतोस टीम से जुड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। नेमार करीब 12 साल बाद इस टीम के लिए खेलेंगे। क्लब के अध्यक्ष मार्सेलो तेइजेरिया ने सोशल मीडिया चैनल्स पर इसकी पुष्टि की है। अल-हिलाल ने हाल ही में बताया था कि उसकी नेमार के साथ आपसी सहमति से अनुबंध समाप्त करने के लिए सहमति बनी है। किसी भी पक्ष ने अनुबंध समाप्त करने के विवरण की पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
अल हिलाल के लिए नेमार ने खेले सात मैच
कभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले ब्राजील के 32 वर्षीय नेमार ने अल हिलाल के लिए केवल सात मैच खेले जिसमें उन्होंने केवल एक गोल किया और दो गोल करने में मदद की। एसीएल (पैर की चोट) चोट के कारण अक्टूबर 2023 से बाहर रहने के बावजूद बार्सीलोना और पेरिस सेंट जर्मेन टीम के पूर्व खिलाड़ी नेमार को पिछले सत्र में सऊदी लीग जीतने वाली टीम में शामिल किया गया था। इस साल के फीफा क्लब विश्व कप में अल-हिलाल के हिस्सा लेने के बाद नेमार के साथ उनका करार समाप्त होने वाला था। क्लब विश्व कप 15 जून से 13 जुलाई के बीच अमेरिका में खेला जाएगा।

मार्सेलो नेमार के स्वागत के लिए उत्सुक
32 वर्षीय नेमार ने सांतोश के लिए छह खिताब जीते हैं जिसमें 2011 में कोपा लिबरताडोर्स ट्रॉफी जीतना शामिल है। मार्सेलो ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर कहा, नेमार के लिए यह वापसी का समय है। यह समय है कि वह अपने लोगों के लिए वापस आए। अपने घर आए और उस क्लब में वापसी करे जो हमारे दिल के करीब है। नेमार का स्वागत है। व्हाइट एंड ब्लैक शर्ट में खुशी-खुशी वापसी करें। सांतोस आपका स्वागत करने के लिए बेताब है।

स्ट्राइकर नेमार अगस्त 2023 में पेरिस सेंट जर्मेन से सऊदी क्लब में नौ करोड़ यूरो (नौ करोड़ 40 लाख डॉलर) में शामिल हुए। यह उन कई करार में से एक था जिसने अरब देश को दुनिया के नए बड़े फुटबॉल बाजारों में से एक बना दिया। लेकिन नेमार को अपने करियर की सबसे गंभीर एसीएल चोट लग गई जब वह अल-हिलाल में शामिल होने के कुछ ही महीनों बाद ब्राजील के लिए खेल रहे थे।