नेमार का बर्थ-डे बना बेहद स्पेशल, गर्लफ्रेंड के किस करने वाला वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवा अपना जन्मदिन किस अंदाज में मनाए, यह शायद ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार से ज्यादा किसी को नहीं पता। 5 फरवरी 1992 को ब्राजील में जन्मे नेमार ने सोमवार को अपना 26वां जन्मदिन मनाया। बड़े संयोग की बात है कि फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो भी अपना जन्मदिन इसी तारीख को बनाते हैं।
सोमवार रात नेमार की बर्थडे पार्टी में कई बड़ी शख्सियतों ने शिरकत की। इसमें ब्राजील फुटबॉल टीम के लीजेंड फुटबॉलर रोनाल्डो समेत रेसिंग जगत के प्रसिद्ध ड्राइवर लुइस हैमिल्टन भी शामिल हुए। इतना ही नहीं ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी नेमार की बर्थडे पार्टी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि इस पार्टी में उनके क्लब पेरिस सैंट जर्मन को कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
नेमार की शानदार पार्टी में ब्राजील से करीब 50 बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। खास बात यह है कि इस पार्टी में नेमार की गर्लफ्रेंड भी सबके सामने आईं। नेमार की गर्लफ्रेंड ब्रूना मार्कीजिन ने उन्हें बर्थडे किस करके विश भी किया। इस भव्य पार्टी में अर्जेंटीना के एंजेल डी मारिया अपनी बीवी जॉर्जलीना कार्डोसो के साथ पहुंचे थे।
इसके अलावा पेरिस सेंट-जर्मन के प्रेसीडेंट नसीर अल खेलाफी ने भी पार्टी में शिरकत की। फिल्म और टेलीविजन जगत की भी कई महान हस्तियां नेमार के जन्मदिन पर नजर आईं। इस भव्य आयोजन में बेशक दुनिया के कई बड़े सितारे नजर आए हों, लेकिन पार्टी का सबसे चमकता चेहरा नेमार की गर्लफ्रेंड रहीं। वह पेशे से एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं।
साभार: मिरर