{"_id":"8944db3b577869cc8d7fca3cad77eb08","slug":"netherlands-beats-costa-rica","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोस्टा रिका को हरा नीदरलैंड पहुंचा सेमीफाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोस्टा रिका को हरा नीदरलैंड पहुंचा सेमीफाइनल में
Updated Sun, 06 Jul 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
ब्राजील में खेले जा रहे वर्ल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड्स ने पेनल्टी शूट आउट में कोस्टा रिका को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
निर्धारित समय और उसके बाद अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं।
पेनल्टी शूट आउट में नीदरलैंड्स के लिए वॉन पर्सी, रोबेन, श्नाइडर और कूयट ने गोल किए। कोस्टा रिका के लिए बोर्गेस, गोंजालेज और बोलानोस ने गोल किए लेकिन रूइज और यूमाना गोल करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को मेजबान ब्राजील का सामना जर्मनी से और दूसरे सेमीफाइनल में नीदरलैंड्स का सामना अर्जेंटीना से होगा।
नीदरलैंड्स इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है।