फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   netherland defeats brazil for third place

वर्ल्डकप में तीसरा स्थान पाने में भी नाकाम रहा ब्राजील

Sun, 13 Jul 2014 08:26 AM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 08:26 AM IST
विज्ञापन
netherland defeats brazil for third place

सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मात खाने के बाद मेजबान टीम ब्राजील अब नीदरलैंड्स हारकर वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान पाने असफल रही।

विज्ञापन


फीफा वर्ल्डकप में ब्राजील और नीदरलैंड्स के बीच तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में नीदरलैंड्स ने 3-0 से ब्राजील को शिकस्त दी है। ब्राजील की टीम इस पूरे गोल में अपेक्षाओं के विपरीत खेलती हुई नजर आई।

ऐसा माना जा रहा था कि ब्राजील की टीम इस मुकाबले को सम्मान के लिए खेलेगी लेकिन नीदरलैंड के आगे जैसे पूरी टीम ने घुटने टेक दिए।

3-0 से जीता नीदरलैंड ने जीता मैच

netherland defeats brazil for third place

नीदरलैंड्स के लिए पहला गोल वेन पर्सी ने दूसरे ही मिनट में तब किया जब आर्येन रॉबेन को गिराने पर नीदरलैंड्स को पेनल्टी किक मिली।

इसके बाद दूसरा गोल सत्रहवें मिनट में डेली ब्लिंड ने किया जिसके बाद ब्राजील खेल में वापसी नहीं कर पाया और ब्राजील को ताबूत में आखिरी कील नीदरलैंड्स के जियोर्जियो विनालदम ने तब ठोक दी जब उन्होने मैच के आखिरी मिनट में तीसरा गोल किया।

ब्राजील की रक्षा पंक्ति इस मैच में भी बेहद कमजोर नजर आई और 3-0 की इस हार के बाद ब्राजील की टीम को स्टेडियम में मौजूद समर्थकों की भारी नाराजगी झेलनी पडी।

नीदरलैंड्स ने 3-0 से ये मैच जीत तो लिया है लेकिन ये बात काबिलेगौर है कि नीदरलैंड्स के खिलाडियों को इस मैच को खेलने की ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी क्योंकि इस मैच से उन्हें वर्ल्डकप में आगे जाने का मौका नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहा नीदरलैंड्स टीम के कोच ने?

netherland defeats brazil for third place

नीदरलैंड्स टीम के कोच लुई वान गाल ने कहा, "ये मैच बस औपचारिकता है, हम अब घर जाना चाहते हैं लेकिन अगर खेल कर जाना है तो जीत का तोहफा साथ लेकर जाएंगे।"

ब्राजील में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार शोभन ने बताया कि इस हार से ब्राजील के लोग सदमे में है, "जर्मनी से हार के बाद यहां मातम का माहौल था लेकिन अब शायद लोगों का फुटबॉल के लिए उत्साह ही खत्म हो जाए।"

इस मैच की विजेता टीम नीदरलैंड्स को वर्ल्डकप फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के साथ ही 2 करोड 20 लाख डॉलर की राशि भी इनाम में मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed