{"_id":"5c0420cebdec224192170121","slug":"neroca-fc-beat-shillong-lajong-fc-2-1-to-rise-to-fifth-spot-in-i-leauge","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: शिलॉन्ग लाजोंग को 2-1 से हराकर नेरोका अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: शिलॉन्ग लाजोंग को 2-1 से हराकर नेरोका अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
i-leauge
- फोटो : PTI
फेलिक्स चिदी और फरांगकी बुआम के गोल की मदद से नेरोका एफसी ने आईलीग के मुकाबले में रविवार को शिलॉन्ग लाजोंग को 2-1 से हराकर मौजूदा सत्र की दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस जीत के साथ ही नेरोका छह मैचों में आठ अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि लाजोंग की टीम सात मैच में चार अंक के साथ 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
चिदी ने मैच के 33वें मिनट में नेरोका के लिए पहला गोल किया जबकि बुआम ने 48वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। लाजोंग के लिए सुभाष सिंह ने 83वें मिनट में गोल कर इस बढ़त को कम किया।
विज्ञापन