फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Napoli captain Lorenzo Insigne gives tribute to Diego Maradona ahead of Serie A match with Roma

नेपोली ने जीत के साथ दी माराडोना को श्रद्धांजलि, सिरी में रोमा को दी शिकस्त

Tue, 01 Dec 2020 09:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Dec 2020 09:56 AM IST
सार

मैच से पहले खाली स्टेडियम में लगे माराडोना के पोस्टर के आगे कप्तान लोरेंजो ने फूलों का गुलदस्ता रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Napoli captain Lorenzo Insigne gives tribute to Diego Maradona ahead of Serie A match with Roma
नपोली - फोटो : twitter@brfootball

विस्तार

अपने पूर्व खिलाड़ी और अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना के निधन के बाद सिरी ए फुटबॉल लीग का अपना पहला मैच खेल रहे नपोली ने रोमा को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से पराजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


माराडोना का बुधवार को घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। माराडोना ने नपोली की ओर से खेलते हुए 1987 और 1990 में सिरी ए खिताब जीते थे। 

नपोली की ओर से कप्तान लोरेंजो (30वें मिनट) ने पहला गोल दागा। लोरेंजो माराडोना के नाम और नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे। उन्होंने गोल करने के बाद जर्सी को चूम लिया। फेबिन रूज (64वें मिनट), मार्टिनेज (81वें मिनट) और मैटेओ पोलिटानो (86वें मिनट) ने गोल किए। नपोली की यह नौ मैचों में छठी जीत है और वह 17 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वोलवरहैंपटन ने 41 साल बाद आर्सेनल को उसके घर में हराया

वोलवरहैंपटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में आर्सेनल को 2-1 से हराया। इस दौरान उसके फॉरवर्ड रॉल जिमिनेज को सिर पर गंभीर चोट लग गई। वोलवरहैंपटन ने 41 साल (1979 के बाद) में पहली बार आर्सेनल को उसके मैदान पर हराया है। जिमिनेज को आर्सेनल के डिफेंडर डेविड लुईज से टकराने के बाद पांचवें ही मिनट में स्ट्रेचर पर बाहर ले गया जिन्हें फिर अस्पताल ले जाया गया। वोलवरहैंपटन के लिए पेड्रो नेटो ने 27वें और डेनियल पोंडेंस ने 42वें मिनट में गोल किए। आर्सेनल के लिए एकमात्र गोल गैब्रियल ने 30वें मिनट में किया। आर्सेनल ने एक नवंबर के बाद से एक भी प्रीमियर लीग मैच नहीं जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed