फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   mumbai city fc beat fc goa in indian super league 2017-18

ISL: मुंबई सिटी एफसी ने एफसी गोवा को 4-3 से दी मात, बलवंत सिंह बने मैच के हीरो

Mon, 29 Jan 2018 11:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
mumbai city fc beat fc goa in indian super league 2017-18
indian super league

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में मुंबई सिटी एफसी ने एफसी गोवा को हरा दिया है। रविवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी  ने 4-3 से जीत दर्ज की। टीम के लिए अंतिम और निर्णायक गोल बलवंत सिंह ने किया। बता दें की आईएसएल में यह मुबंई की लगातार दूसरी जीत है।

विज्ञापन


इस जीत के साथ मंबुई के खाते में 3 अंक और जुड़ गए हैं। सीजन की अपनी पांचवी जीत से उत्साहित मुंबई के कुल अंक अब 17 हो गए हैं। इसके साथ ही टीम ने केरला ब्लास्टर्स को अंक तालिका में पीछे छोड़ते हुए पांचवे पायदान पर जगह बना ली है। केरला ब्लास्टर्स के अंक भी 17 ही हैं, लेकिन मुबई गोल से आगे है। हालांकि हार के बाद भी एफसी गोवा की टीम 19 अंकों के साथ अभी भी चौथे स्थान पर बरकरार है।
विज्ञापन


इस मैच में फारोन कोरोमिनास ने 34वें मिनट में गोल कर अपनी टीम के लिए बढ़त हासिल की थी। यह गोल हुए अभी दो मिनट भी नहीं बीते थे कि जश्न मना रहे गोवा के प्रशंसकों को एवर्टन सांतोस ने करारा झटका दिया और मुंबई की ओर से बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद मैनुएल लेंजारोते ने एक बार फिर गोल कर गोवा को मैच में वापस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद गोवा के शेरिटन को दूसरा पीला कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद गोवा को मैदान पर मजबूरन 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। 54वें मिनट में एवर्टन सांतोस गेंद लेकर बाएं किनारे से बॉक्स में घुसे, लेकिन मोहम्मद अली ने उन्हे गलत टैकल करते हुए गिरा दिया। रेफरी ने इस पर गोवा के खिलाफ पेनल्टी दी, जिसे गोल में बदलकर इमाना ने मेहमान टीम को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।


इसके बाद मुंबई के थियागो सांतोस ने 71वें मिनट मे तीसरा गोल करते हुए अपनी टीम को 3-2 से आगे कर दिया। इसके बाद 71वें मिनट में ही गोवा के कोरो ने गोल कर टीम के स्कोर को बराबरी पर ला दिया। ऐसा लग रहा था कि यह मैच बराबरी पर खत्म होगा, लेकिन बवलंत सिंह ने 86वें मिनट में विपक्षी टीम के गोलपोस्ट पर गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed