फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Morocco vs Portugal Highlights FIFA WC: Cristiano Ronaldo Crying After World Cup Elimination Watch Video

FIFA WC: रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूटा, रोते हुए गए बाहर, मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराया

Sun, 11 Dec 2022 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Dec 2022 09:34 AM IST
सार

Morocco vs Portugal Quarter Final Highlights: पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। रोनाल्डो मैच के बाद रोते हुए दिखे और स्टेडियम से बाहर गए। उनका यह पांचवां वर्ल्ड कप संस्करण था। रोनाल्डो का यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है।

विज्ञापन
Morocco vs Portugal Highlights FIFA WC: Cristiano Ronaldo Crying After World Cup Elimination Watch Video
रोनाल्डो रोते हुए - फोटो : FIFA/वेबसाइट

विस्तार

मोरक्को की टीम ने इतिहास रच दिया है। यह टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। इससे पहले कोई भी अफ्रीकी देश फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया था। अल थुमामा स्टेडियम में खेले गए मैच में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। इस हार के साथ ही पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप में अभियान समाप्त हो गया। रोनाल्डो मैच के बाद रोते हुए दिखे और स्टेडियम से बाहर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरक्को ने रचा इतिहास

Morocco vs Portugal Highlights FIFA WC: Cristiano Ronaldo Crying After World Cup Elimination Watch Video
हार के बाद पुर्तगाल की टीम (व्हाइट जर्सी में) - फोटो : FIFA/वेबसाइट
मोरक्को से पहले अफ्रीका की तीन टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, लेकिन तीनों को हार का सामना करना पड़ा था। 1990 में कैमरून, 2002 में सेनेगल और 2010 में घाना क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। वहीं, पुर्तगाल की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में हारी है। इससे पहले दो बार टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। 1966 में डीपीआर कोरिया को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने 5-3 से और 2006 में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था। 

रोनाल्डो का सफर खत्म

Morocco vs Portugal Highlights FIFA WC: Cristiano Ronaldo Crying After World Cup Elimination Watch Video
हार के बाद रोते हुए रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो का यह पांचवां वर्ल्ड कप था। हालांकि, उन्होंने सभी वर्ल्ड कप मिलाकर कुल आठ नॉकआउट मुकाबले खेले हैं और किसी में भी गोल करने में कामयाब नहीं रहे हैं। इसमें तीसरे स्थान के लिए मैच भी शामिल है। सभी पांच वर्ल्ड कप मिलाकर रोनाल्डो ने नॉकआउट स्टेज में मैदान पर 570 मिनट बिताए हैं और कोई गोल नहीं किया है। इस दौरान उन्होंने 27 शॉट अटेम्प्ट भी किए। 

रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप

Morocco vs Portugal Highlights FIFA WC: Cristiano Ronaldo Crying After World Cup Elimination Watch Video
एन नेसरी ने हेडर से बेहतरीन गोल दागा - फोटो : FIFA/वेबसाइट
ऐसा माना जा रहा है कि यह 37 साल के रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप है। इसके बाद वह इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगे। ऐसे में वर्ल्ड कप में कथित आखिरी मैच में रोनाल्डो ने एक खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की। उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रोनाल्डो का 196वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने कुवैत के बदेर अल मुतावा के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले ग्रुप स्टेज के पहले मैच में रोनाल्डो ने एक गोल भी दागा था। वह वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी हैं।

मैच में क्या हुआ

Morocco vs Portugal Highlights FIFA WC: Cristiano Ronaldo Crying After World Cup Elimination Watch Video
इतिहास रचने के बाद मोरक्को की टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
मैच की बात करें तो मोरक्को ने पहले ही हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली थी। 42वें मिनट में एन नेसरी ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग मोरक्को को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने वापसी की कोशिश की, लेकिन मोरक्को के डिफेंडर्स और गोलकीपर यासिन बूनो ने कुछ शानदार बचाव किए और गोल नहीं होने दिए।

51वें मिनट में रोनाल्डो को मैदान पर सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया। हालांकि, वह भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। आखिर के कुछ मिनटों में मोरक्को के एक खिलाड़ी वालिद छेदिरा को मैच का दूसरा यलो कार्ड और फिर रेड कार्ड दिखाया गया। आखिर के कुछ मिनट मोरक्को 10 खिलाड़ियों के साथ खेली, लेकिन गोल नहीं होने दिया। एन नेसरी के इस गोल से जीता मोरक्को-

सेमीफाइनल की तीन टीमें तय

अब सेमीफाइनल की तीन टीमें मिल चुकी हैं। अर्जेंटीना और क्रोएशिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ये दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी। वहीं, मोरक्को का सामना इंग्लैंड और फ्रांस के बीच जीतने वाली टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed