फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Moroccan footballer Sofiane Boufal dance her mother at the stadium after defeat Portugal in the quarterfinals

FIFA WC: मां का आशीर्वाद मोरक्को की सफलता का राज, पुर्तगाल को हराने के बाद सोफियान ने स्टेडियम में किया डांस

Mon, 12 Dec 2022 05:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 05:59 AM IST
सार

मोरक्को के कोच वालिक रेगरागुई के निर्देश पर पूरी टीम के सदस्य अपने साथ माता या पिता को लेकर आए हैं। खुद रेगरागुई अपने साथ अपनी मां फातिमा को लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Moroccan footballer Sofiane Boufal dance her mother at the stadium after defeat Portugal in the quarterfinals
मोरक्को के फुटबालर सोफियान बोउफाल अपनी मां के साथ - फोटो : twitter

विस्तार

पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में 1-0 से हराने के बाद अल थुमामा स्टेडियम की पिच पर मोरक्को के फुटबालर सोफियान बोउफाल का अपनी मां के साथ डांस का नजारा दुनिया भर में छा गया है। यह अकेले सोफियान नहीं है जो अपने साथ विश्वकप में मां को लेकर आए हैं।
विज्ञापन


मोरक्को के कोच वालिक रेगरागुई के निर्देश पर पूरी टीम के सदस्य अपने साथ माता या पिता को लेकर आए हैं। खुद रेगरागुई अपने साथ अपनी मां फातिमा को लेकर आए हैं। ये सभी मोरक्को टीम के बेस विंडहम दोहा वेस्ट बे होटल में रुके हैं। अब तो मोरक्को की टीम और रॉयल मोरक्को फुटबाल फेडरेशन भी मानने लगा है कि कतर में उनके देश की सफलता के पीछे माताओं के आशीर्वाद का बड़ा हाथ है।
विज्ञापन


हकीमी की मां ने दूसरों के घरों पर किया काम
स्पेन को अंतिम-16 में शूटआउट में हराने के बाद मोरक्को के फुटबालर अशरफ हकीमी सीधे स्टैंड में गए और अपनी मां का माथा चूमते हुए उन्हें गले लगा लिया। हकीमी की मां ने उन्हें फुटबालर बनाने के लिए दूसरों के घरों में काम किया। इस काम के जरिए मिली राशि से उन्होंने हकीमी को फुटबाल की ट्रेनिंग कराई साथ ही उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत करने के लिए उचित खुराक भी दिलाई। हकीमी कई मौकों पर अपनी मां के त्याग का उल्लेख कर चुके हैं। यही कारण है कि विश्वकप में अपनी टीम को सफलता मिलने पर वह मां का आशीर्वाद लेने से नहीं चूके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम बेस होटल में समर कैंप जैसा माहौल
टीम बेस होटल में माताओं को साथ ठहराने से मोरक्को के कैंप में किसी समर कैंप जैसा माहौल है। उन्हें न तो घर की कमी सता रही है और न ही घर के खाने की कमी महसूस हो रही है।


कोच ने माताओं को साथ लाने की बनाई योजना
अमूमन यूरोपीय और अमेरिकी देश के फुटबालर विश्वकप में अपने साथ पत्नियों और प्रेमिकाओं को साथ लाते हैं, लेकिन यह मोरक्को के कोच वालिद रेगरागुई का दिमाग था जिन्होंने विश्वकप में फुटबालरों के साथ माता-पिता को लाने की योजना बनाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed