फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Moroccan fans upset by the team's defeat in the FIFA WC 2022 semifinal violence in Belgium-France, watch video

FIFA WC 2022: सेमीफाइनल में टीम की हार से बौखलाए मोरक्को के फैंस, बेल्जियम-फ्रांस में हिंसा, देखें Video

Thu, 15 Dec 2022 09:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटग्राम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 09:48 AM IST
सार

मोरक्को के फैंस पूरे विश्व कप के दौरान अपनी हिंसक प्रवत्ति के कारण चर्चा में रहे हैं। सेमीफाइनल में टीम की हार के बाद भी मोरक्को के फैंस ने जमकर उत्पात मचाया। इस वजह से पूरे फ्रांस और बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में भारी पुलिस बल तैनात है। 
 

विज्ञापन
Moroccan fans upset by the team's defeat in the FIFA WC 2022 semifinal violence in Belgium-France, watch video
ब्रसेल्स में मोरक्को के फैंस की हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फीफा विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मोरक्को की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लगातार उलटफेर कर सभी को चौकाने वाली मोरक्को अचानक ही खिताब जीतने की दावेदार बन गई थी, लेकिन फ्रांस ने 2-0 से जीत हासिल कर मोरक्को का सपना तोड़ दिया। मोरक्को के फैंस टीम की पहली हार को पचा नहीं पाए। मोरक्को के फैंस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस और बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में जमकर उत्पात मचाया। मोरक्को के प्रशंसकों की ब्रसेल्स में पुलिस के साथ झड़प हुई।
विज्ञापन


मोरक्को के लगभग 100 प्रशंसकों ने ब्रसेल्स साउथ स्टेशन के पास पुलिस पर पटाखे और अन्य सामान फेंके। प्रशंसकों ने कचरे के थैलों और गत्ते के बक्सों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पुलिस ने कई प्रशंसकों को हिरासत में भी लिया। हालांकि, इन झड़पों में किसी को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस दूसरी टीम है, जो लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले ब्राजील 2002 में फाइनल में पहुंची थी और लगातार दो विश्व कप फाइनल खेलने वाली पहली टीम बनी थी। इस मैच में फ्रांस के लिए थियो हर्नांडेज ने पांचवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद रान्डल कोलो मुआनी ने 79वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। 

मैच के बाद, मोरक्को के कोच रेगरागुई ने कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में मिली हार इस विश्व कप में उनकी टीम के शानदार प्रदर्शन को कम नहीं कर सकती। रेगरागुई ने कहा "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने यह दिखाया कि मोरक्को में फुटबॉल मौजूद है और हमारे पास महान समर्थक हैं। हमने इस विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। यह हार हमसे सब कुछ नहीं छीन सकती, जो हमने पहले हासिल किया।"

पहले भी हिंसा कर चुके हैं मोरक्को के समर्थक
मोरक्को के समर्थक इससे पहले भी बेल्जियम में हिंसा कर चुके हैं। फीफा विश्व कप के ग्रुप मैच में मोरक्को ने बेल्जियम को हराया था। इसके बाद ब्रसेल्स में दोनों टीमों के प्रसंशक भिड़ गए थे और काफी हिंसा हुई थी। अब यही हाल फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुआ है। यहां फ्रांस की जीत के बाद फैंस जश्न मना रहे थे, जिनकी भिड़ंत मोरक्को के फैंस के साथ हो गई। इसके बाद से पूरे फ्रांस में पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed