{"_id":"5f180d908ebc3e637b03e619","slug":"milan-extend-coach-pioli-contract-to-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलान ने कोच स्टीफानो पियोली का अनुबंध 2022 तक बढ़ाया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मिलान ने कोच स्टीफानो पियोली का अनुबंध 2022 तक बढ़ाया
Wed, 22 Jul 2020 03:32 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 22 Jul 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Stefano Pioli
- फोटो : सोशल मीडिया
एसी मिलान ने घोषणा की है कि कोच स्टीफानो पियोली का अनुबंध दो साल के लिए बढ़ाया गया है, जिससे वह जून 2022 तक टीम के साथ रहेंगे। सिरी ए में मिलान की सासुओलो के खिलाफ 2-1 की जीत के कुछ देर बाद मिलान ने बयान जारी करके यह जानकारी दी। पियोली ने बयान में कहा, ‘मैं खुश हूं और एसी मिलान से मिले भरोसे पर मुझे गर्व है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने कई बार कहा, हमारा भविष्य आज है। हमें एकाग्र और प्रतिबद्ध होना होगा, एकजुट होना होगा और एक इकाई के रूप में खेलना होगा। मिलान पियोली की जगह लेने के लिए राल्फ रेगनिक के साथ बात कर रहा था लेकिन जर्मन कोच के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि उन्होंने क्लब के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन