{"_id":"7fce5784-691f-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"messi-scores-four-as-barcelona-beat-osasuna-5-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लिगा फुटबाल टूर्नामेंट में मेसी ने बनाया रिकॉर्ड ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लिगा फुटबाल टूर्नामेंट में मेसी ने बनाया रिकॉर्ड
मैड्रिड/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 28 Jan 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ला लिगा फुटबाल टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस टूर्नामेंट के लगातार 11 मैचों में उन्होंने गोल करने का रिकॉर्ड बनाया है। रविवार को ओसासुना की टीम को बार्सिलोना ने 5-1 से रौंद डाला, जिसमें मेसी ने चार बेहतरीन गोल दागे।
विज्ञापन
मेसी अब तक इस सत्र में 33 गोल दाग चुके हैं। उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से 12 अधिक गोल किए हैं। रोनाल्डो ने रविवार को रीयाल मैड्रिड की गेटेफे पर 4-0 से जीत में हैट्रिक बनाई थी।
विज्ञापन
इससे पूर्व ओसासुना के अलेंजांद्रो अरिबास ने मैच के दौरान दो बार हाथ से गेंद को छुआ, जिस वजह से उन्हें खेल से बाहर कर दिया गया। इस बजह से ओसासुना की टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा।
विज्ञापन
बार्सिलोना की ओर से प्रेडो रोड्रिग्ज ने एक गोल दागे जबकि ओसासुना की ओर से एकमात्र गोल राओल लो ने किया।