फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   messi missed, Ribery wins UEFA best player award

इस सितारे ने तोड़ा मेसी और रोनाल्डो का सपना

Fri, 30 Aug 2013 06:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
messi missed, Ribery wins UEFA best player award

लगातार दूसरे साल सुपर स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बनने से रह गए। ब्रायर्न म्युनिख के फुटबॉलर फ्रैंक रिबेरी ने इस मामले में बाजी मार ली है।

विज्ञापन


इस पुरस्कार के लिए यूएफा संघ के 53 पत्रकारों में से 36 ने रिबेरी के पक्ष में मत देकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना। मोंटे कार्लो के ग्रिमाल्डी फोरम में हुई वोटिंग के दौरान मेसी को 13 जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सिर्फ तीन वोट मिले।
विज्ञापन


फ्रेंच खिलाड़ी रिबेरी बीते साल ब्रॉयर्न म्युनिख की बुंडेसलीगा, जर्मन कप और चैंपियंस लीग की जीतों के नायक रहे हैं।

रिबेरी बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के अलावा किसी अन्य क्लब से इस पुरस्कार को पाने वाले एकमात्र फुटबॉलर हैं।

मेसी ने 2011 में शुरू इस पुरस्कार को पाने वाले पहले फुटबॉलर थे। बार्सिलोना के साथी खिलाड़ी आंद्रेस इनिस्ता दूसरे नंबर पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed