फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   messi fire in barcelona win

बार्सिलोना की जीत में मेसी की हैट्रिक

Sun, 06 Mar 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 08:53 PM IST
सार

  •  अंक आगे चल रही है बार्सिलोना की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड से। 
  • मैच अभी खेले जाने बाकी हैं अभी स्पेनिश ला लीगा में 

विज्ञापन
messi fire in barcelona win

विस्तार

लियोनल मेसी की शानदार हैट्रिक के साथ बार्सिलोना क्लब ने ला लीगा खिताब जीतने के अपने दावे को और पुख्ता करते हुए 35 मैचों

विज्ञापन

से लगातार अजेय रहने का रिकॉर्ड भी कायम किया।

बार्सिलोना ने नौ खिलाड़ियों से खेल रही रायो वैलेकैनो की टीम को 5-1 से पराजित किया। बार्सिलोना ने पहले हाफ में इवान रैकेटिक
और मेसी की मदद से गोल किए।

रायो के डिएगो लोरेंट को रेड कार्ड भी दिखाया गया। इसके अलावा मैनुअल इतुरा को भी रेफरी ने बाहर भेजा। मेसी की हैट्रिक के बाद
रायो की ओर से मानुचो ने सांत्वना गोल किया।

यह उनका तीन मैचों में चौथा गोल रहा। बार्सिलोना का अन्य गोल एर्डा टुरान ने किया जोकि इस क्लब की ओर से उनका पहला गोल
रहा। अगर सुआरेज पेनाल्टी मिस न करते तो बार्सिलोना की जीत का अंतराल बड़ा होता।

बार्सिलोना की टीम अब एटलेटिको मैड्रिड से आठ अंक आगे चल रही है जबकि तीसरे स्थान पर रिएल मैड्रिड मौजूद है। रायो की टीम
इससे पहले सात लीग मैचों में अजेय रही थी।

ग्रेनाडा ने स्पोर्टिंग गिजोन को 2-0 से हराया 

रायो की टीम इस हार के साथ गोल अंतराल में ग्रेनाडा से पिछड़ गई है। यूसुफ अल अरबी और इसाक की मदद से ग्रेनाडा ने स्पोर्टिंग

विज्ञापन

गिजोन की टीम को 2-0 से पराजित किया।

इसके अलावा रिएल बेटिस ने भी 3-0 की जीत के साथ अपने रेलिगेशन की चिंताओं को कम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed