{"_id":"85b03a46-7603-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"meghalaya-out-from-santosh-trophy-with-two-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरी हार के बाद मेघालय बाहर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लगातार दूसरी हार के बाद मेघालय बाहर
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा के हाथों मिली 3-1 से शिकस्त के साथ ही मेघालय की 67वीं सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में चुनौती खत्म हो गई। मेघालय टीम की प्री-क्वार्टर फाइनल लीग में यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पंजाब के खिलाफ उसे 1-0 से हार का मुंह देखना पड़ा था। जीत के साथ ही उड़ीसा ने पूरे तीन अंक हासिल किए और उसका क्वार्टर फाइनल में पहुंचने रास्ता भी साफ हो गया।
विज्ञापन
मैच का पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। दूसरे हाफ का खेल शुरू हुए अभी नौ मिनट ही हुए थे कि मेघालय की रक्षापंक्ति को चकमा देते हुए उड़ीसा के विंगर मो. एहसान खान ने टीम को 2-1 से आगे कर दिया। उड़ीसा को तीसरी कामयाबी 88वें मिनट में मिली जब एसके मोईन के बैक पास पर सनातन लोहरा ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। बृहस्पतिवार को मेजबान उत्तर प्रदेश का सामना मिजोरम से होगा।
विज्ञापन