{"_id":"5e3ad7a08ebc3ee612140934","slug":"mauro-icardi-shines-as-psg-defeated-nantes-in-french-ligue-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच लीग वन: इकार्डी और केहर के दम पर पीएसजी ने नेंटस को 2-1 से दी शिकस्त","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फ्रेंच लीग वन: इकार्डी और केहर के दम पर पीएसजी ने नेंटस को 2-1 से दी शिकस्त
Wed, 05 Feb 2020 08:26 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Football
- फोटो : पेक्सेल्स
मौरो इकार्डी (29वें मिनट) और थिलो केहर (57वें मिनट) के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने नेंटस को फ्रेंच लीग वन में 2-1 से शिकस्त देकर शीर्ष पर 15 अंकों के साथ अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। पीएसजी की टीम अब तक इस सत्र में 100 गोल दाग चुकी है। पीएसजी के 23 मैचों में 19 जीत से 58 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
मार्सिले की टीम 22 मैचों में 12 जीत से 43 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। मौजूदा चैंपियन पीएसजी की यह पिछले 11 लीग मैचों में दसवीं जीत है। उसने अपना पिछला मैच एक नवंबर को डिजोन के खिलाफ गंवाया था। पीएसजी के स्टार खिलाड़ी नेमार इस मैच में नहीं खेले। नेंटस के लिए मैच का एकमात्र गोल मोसेस साइमन ने 68वें मिनट में किया।
विज्ञापन