{"_id":"5b3ffa6d4f1c1bae288b50f0","slug":"mario-kempes-wants-to-join-coach-of-argentina-after-maradona","type":"story","status":"publish","title_hn":"माराडोना के बाद केम्पेस भी अर्जेंटीना का कोच बनने के इच्छुक ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
माराडोना के बाद केम्पेस भी अर्जेंटीना का कोच बनने के इच्छुक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Jul 2018 04:55 AM IST
विज्ञापन
मारियो केम्पेस
विश्व कप के ग्रुप दौर में बाहर हो चुकी अर्जेंटीना के कोच पद के लिए पूर्व विश्व कप स्टार मारियो केम्पेस ने भी पेशकश की है। इससे पहले दिग्गज डिएगो माराडोना मुफ्त में यह दायित्व संभालने की पेशकश कर चुके हैं। खिताब की दावेदार मानी जा रही रूस की टीम इस विश्व कप अंतिम-16 में फ्रांस से हारकर बाहर हो गई। उसके बाद मौजूदा कोच जॉर्ज सैमपाउली पर पद छोड़ने का दबाव बन गया है।
विज्ञापन
1978 में विश्व कप फाइनल में दो गोल करने वाले केम्पेस से जब पूछा गया कि क्या वह इस पद के इच्छुक हैं तो उन्होंने कहा निश्चित रूप से। स्टार स्ट्राइकर मारियो केम्पेस ने कहा कि बहुत काम किए जाने की जरूरत है लेकिन यह एक अच्छी चुनौती होगी।
विज्ञापन
1986 में अर्जेंटीना को विश्व कप दिलाने वाले कप्तान माराडोना 2008 से 2010 तक टीम के कोच रह चुके हैं। तब दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में टीम क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से 4-0 से हार गई थी। 63 वर्षीय केम्पेस इंडोनेशिया, अल्बानिया, कोस्टा रिका और बोलिविया की कोचिंग कर चुके हैं लेकिन 2002 से उन्होंने किसी टीम की कोचिंग नहीं की है।
विज्ञापन