{"_id":"665c8bb906c3100fa401d9b3","slug":"maradona-trophy-auction-of-footballer-maradona-s-golden-ball-trophy-postponed-know-the-whole-matter-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maradona Trophy: फुटबॉलर माराडोना की गोल्डन बॉल ट्रॉफी की नीलामी स्थगित, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Maradona Trophy: फुटबॉलर माराडोना की गोल्डन बॉल ट्रॉफी की नीलामी स्थगित, जानें पूरा मामला
Sun, 02 Jun 2024 08:41 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Jun 2024 08:41 PM IST
सार
इस स्टार खिलाड़ी के परिजनों ने इस नीलामी को रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। परिजनों का कहना है कि यह ट्रॉफी चोरी हो गई थी जो बाद में मिली है। इस पर उनका हक है।
विज्ञापन
माराडोना
- फोटो : X
विस्तार
फ्रांस के ‘नीलामी हाउस’ मैक्सीमिलियन अगुटेस ने रविवार को कहा कि स्वामित्व विवाद और न्यायिक जांच के कारण दिवंगत फुटबॉलर डिएगो माराडोना की विश्व कप 1986 में जीती गई गोल्डन बॉल ट्रॉफी की नीलामी स्थगित कर दी गई है।
फ्रांस की एक अदालत ने इस हफ्ते माराडोना के वारिसों के विरोध के बावजूद इस ट्रॉफी को नीलाम करने का आदेश दिया था। माराडोना को विश्वकप 1986 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था जिसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल ट्रॉफी मिली थी।
इस स्टार खिलाड़ी के परिजनों ने इस नीलामी को रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। परिजनों का कहना है कि यह ट्रॉफी चोरी हो गई थी जो बाद में मिली है। इस पर उनका हक है। फ्रांस के न्यायिक अधिकारियों ने पिछले महीने कथित रूप से चोरी किए गए सामान की फिर से बिक्री संबंधित शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की थी जो अदालत के फैसले के बावजूद जारी थी।