{"_id":"25f12ebed5094fb1d35e1962687b47eb","slug":"maradona-hits-photographer-outside-of-father-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"माराडोना ने फोटोग्राफर को फुटबॉल समझ लगाई फ्री-किक","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
माराडोना ने फोटोग्राफर को फुटबॉल समझ लगाई फ्री-किक
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
एक फोटोग्राफर को दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का फोटो खींचने का प्रयास करना महंगा पड़ गया। एक पेशेवर फोटोग्राफर ने जब पूर्व स्ट्राइकर का फोटो खींचने का प्रयास किया तो उस पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन
गेंते मैगजीन के फोटोग्राफर एनरिक मेडिना ने उनके साथ मारपीट करने के लिए माराडोना पर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
मेडिना ने अपनी शिकायत में कहा है कि 1986 में विश्व कप विजेता अर्जेंटीना के कप्तान ने रविवार रात अपने पिता के घर के बाहर उन पर जबर्दस्त अटैक किया। मेडिना ने बताया कि माराडोना दौड़कर आए और उन्हें फ्री किक की तरह मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस ऑयर्स में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि माराडोना ने मेडिना को कमर के नीचे जोर से मारा जिससे उनके पैर के ऊपरी हिस्से में जबर्दस्त दर्द होने लगा।
अर्जेंटीना के इस पूर्व स्टार खिलाड़ी व कोच पर कई बार मीडियावालों के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। 1994 में उन्होंने रिपोर्टरों पर हवाई फायरिंग कर दी थी जिस कारण उन पर दो साल का बैन भी लग गया था।
इस साल मई में उन्होंने एक हाई-वे पर अचानक अपनी गाड़ी रोक दी और एयरपोर्ट से उनके घर तक पीछा कर रहे एक कैमरामैन को पहाड़ के नीचे धकेल दिया था।