{"_id":"5feed2bf6e0fd5303701a95c","slug":"manchester-united-star-footballer-edinson-cavani-banned-for-three-matches-blacks-had-a-humiliating-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर पर लगा तीन मैचों का प्रतिबंध, अश्वेतों पर किया था अपमानजनक पोस्ट","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार फुटबॉलर पर लगा तीन मैचों का प्रतिबंध, अश्वेतों पर किया था अपमानजनक पोस्ट
Sat, 02 Jan 2021 10:06 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
एडिंसन कवानी
मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी पर उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट भारी पड़ गई। अश्वेत लोगों के लिए स्पेनिश भाषा के एक फिकरे का इस्तेमाल करने की वजह से इंग्लिश फुटबॉल संघ ने उनपर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। उनपर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि इस कावानी का कहना है कि वह संबोधन उन्होंने प्यार से दिया था।
विज्ञापन
उधर फुटबॉल संघ ने कहा कि टिप्पणी 'अपमानजनक, अनुचित और उकसावे वाली थी क्योंकि इसमें रंगभेद और जातीय मूल के संदर्भ शामिल थे।'
गौरतलब है कि अक्तूबर में प्रीमियर लीग में साउथेम्प्टन के खिलाफ यूनाइटेड की 3-2 की जीत में दो गोल करने के बाद उरुग्वे के इस खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक पर पोस्ट किया था।
विज्ञापन