फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester United reached quarter-finals on Paul Pogba

पाल पोग्बा के दम पर मैनचेस्टर यूनाइटेड क्वार्टर फाइनल में 

Wed, 20 Feb 2019 03:18 AM IST
आसिम खान स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 20 Feb 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
Manchester United reached quarter-finals on Paul Pogba

पाल पोग्बा के शानदार प्रदर्शन के दम पर मैनचेस्टर यूनाईटेड ने चेल्सी को 2-0 से हराकर एफए कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। गत चैंपियन चेल्सी की इस हार के साथ मैनेजर मारिजियो सारी की बर्खास्तगी की संभावना भी बढ़ गई है। पोग्बा ने एंडर हरेरा(31वें मिनट) के पहले गोल में मदद की। उनके बेहतरीन क्रास को हरेरा ने गोल में बदला। पोग्बा ने इसके बाद 45वें मिनट में गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन


विरोधी टीम की जासूसी पर लगा पौने दो करोड़ का जुर्माना 

लीड्स यूनाईटेड पर अपनी विरोधी टीम की जासूसी का प्रयास करने के लिए करीब एक करोड़ 85 लाख 22 हजार रुपये (259000 डॉलर) का जुर्माना और फटकार लगाई गई है। लीड्स का हालांकि कोई अंक नहीं काटा गया है, जिससे टीम की प्रीमियर लीग में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार हैं। अनुभवी मैनेजर मार्सेलो बील्सा ने पिछले महीने डर्बी के खिलाफ मैच से पूर्व ट्रेनिंग मैदान पर जासूसी के लिए किसी को भेजने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद लीड्स को इंग्लिश फुटबॉल लीग की जांच का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


रोमा चैंपियंस लीग में जगह बनाने के करीब 

डिफेंडर अलेक्सांद्र कोलारोव और फेडेरिको फाजियो के दूसरे हाफ में दागे गोलों की मदद से रोमा ने सिरी ए के संघर्षपूर्ण मुकाबले में बोलोना को 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद कोलारोव ने 55वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर रोमा को बढ़त दिलाई जिसे फाजियो ने (73वें मिनट) में 2-0 कर दिया। बोलोना की ओर से एकमात्र गोल 84वें मिनट में निकोला सेनसोन ने किया। इस जीत से रोमा के 24 मैचों में 41 अंक हो गए हैं और वह चौथे स्थान पर मौजूद इंटर मिलान से सिर्फ एक अंक पीछे है। मिलान के 24 मैचों में 42 अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed