फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester United: Ralf Rangnick can be the new interim manager of Cristiano Ronaldo's club, contract is yet to be signed | Ole Gunnar Solskjaer Michael Carrick manager

Manchester United: राल्फ रांगनिक बन सकते हैं रोनाल्डो की टीम के नए मैनेजर, कॉन्ट्रैक्ट साइन होना बाकी

Fri, 26 Nov 2021 08:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 26 Nov 2021 08:15 PM IST
सार

मैनचेस्टर यूनाइटेड इस साल के चैंपियंस लीग फाइनल के बाद स्थाई मैनेजर लाने की सोच रहा है। इसके लिए पेरिस सेंट जर्मेन के मौजूदा मैनेजर मॉरीसियो पोचेटिनो का नाम सबसे आगे है।

विज्ञापन
Manchester United: Ralf Rangnick can be the new interim manager of Cristiano Ronaldo's club, contract is yet to be signed | Ole Gunnar Solskjaer Michael Carrick manager
राल्फ रांगनिक और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राल्फ रांगनिक दिग्गज इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के अंतरिम मैनेजर बनाए जा सकते हैं। रांगनिक के वकील ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बस कॉन्ट्रैक्ट साइन होना बाकी है। इस रेस में पहले जिनेदिन जीदान, ब्रैंडन रोजर्स समेत कई दिग्गज शामिल थे। 
विज्ञापन


पिछले महीने ही पूर्व मैनजेर ओले गनर को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया था। वॉटफोर्ड से मिली हार के बाद यह कदम उठाया गया था। इसके बाद माइकल कैरिक अंतरिम मैनेजर का पद संभाल रहे थे। कैरिक पहले यूनाइटेड के मिडफील्डर रह चुके हैं। उनक रहते टीम ने विल्लारियल को 2-0 को हराया था। 
विज्ञापन


हालांकि, अब 63 साल के जर्मनी के रहने वाले रांगनिक को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वह पहले रूसी क्लब लोकोमोटिव मॉस्को के स्पोर्ट्स हेड रह चुके हैं। जर्मन मैग्जीन किकर के मुताबिक रांगनिक मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ मई 2022 तक की डील साइन कर सकते हैं। इसके बाद वह क्लब के साथ अगले दो साल तक बतौर सलाहकार रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाइटेड इस साल के चैंपियंस लीग फाइनल के बाद स्थाई मैनेजर लाने की सोच रहा है। इसके लिए पेरिस सेंट जर्मेन के मौजूदा मैनेजर मॉरीसियो पोचेटिनो का नाम सबसे आगे है। बताया जा रहा है पोचेटिनो इस सत्र के बाद पीएसजी का साथ छोड़ देंगे। 



रांगनिक के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने जर्मन क्लब आरबी लीपजिग को पांचवीं टियर की टीम से चैंपियन क्लब बनाया। आरबी लीपजिग उनके रहते बुंदेसलिगा चैंपियन बनी। टीम ने चैंपियंस लीग के लिए भी क्वालिफाई किया। 

अगर रांगनिक यूनाइटेड के मैनेजर बनते हैं, तो वह किसी टॉप इंग्लिश क्लब का जिम्मा संभालने वाले तीसरे जर्मन मैनेजर होंगे। जर्मनी के ही जुर्गेन क्लोप्प लिवरपुल और थॉमस टुचेल चेल्सी के मैनेजर हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed