फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester United footballer Cristiano Ronaldo wins Premier League Player of the Month

Premier League Player of the Month: क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने सितंबर माह के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, पांचवीं बार जीता यह अवॉर्ड

Fri, 08 Oct 2021 06:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 Oct 2021 06:24 PM IST
सार

दिग्गज फुटबॉलर और मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस बार प्रीमियर लीग का सितंबर महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' दिया गया है। उन्होंने इस मामले में लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Manchester United footballer Cristiano Ronaldo wins Premier League Player of the Month
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज फुटबॉलर और मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस बार प्रीमियर लीग का सितंबर महीने का 'प्लेयर ऑफ द मंथ' दिया गया है। उन्होंने इस मामले में लिवरपूल के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह को पीछे छोड़ दिया। जुवेंट्स से मैनचेस्टर यूनाइटेड में वापसी के बाद रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों में तीन गोल दागे। 

विज्ञापन


रोनाल्डो का यह पांचवां 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड है। यह अवॉर्ड उनका मार्च 2008 के बाद पहला है। इसके साथ ही उन्होंने यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी वेन रुनी के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। 
विज्ञापन

 


रोनाल्डो ने यूनाइटेड से जुड़ने के बाद सात मैचों में पांच गोल दागे। इसमें तीन गोल उन्होंने सितंबर में चैंपियंस लीग में जबकि न्यूकॉसल के खिलाफ दो और वेस्ट हैम के खिलाफ एक गोल किए। रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग में विलारियल के खिलाफ मुकाबले में दो गोल किए जिसमें एक मैच जिताऊ गोल उन्होंने 95 वें मिनट में दागा।।

इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने भी उन्हें क्लब की तरफ से सितंबर महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ चुना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed