फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   manchester united enters in quarterfinal of champions league

पीएसजी को हराकर क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड, लुकाकु-रशफोर्ड बने हीरो

Thu, 07 Mar 2019 09:20 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 07 Mar 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
manchester united enters in quarterfinal of champions league
मार्कस रशफोर्ड

मार्कस रशफोर्ड के इंजुरी टाइम में किए गए गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाइटेड ने चैंपियंस लीग के अंतिम-16 के दूसरे चरण में पेरिस सेंट जर्मेंन (पीएसजी) को 3-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

विज्ञापन


पीएसजी ने पहले चरण का मुकाबला 2-0 से जीता था इससे कुल स्कोर 3-3 से बराबर रहा, लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड ने घर के बाहर की जीत के आधार पर अंतिम आठ में जगह बनाई। लगातार तीसरी बार पीएसजी नॉकआउट चरण से बाहर हुई। 
विज्ञापन


यूनाईटेड की ओर से रोमेलु लुकाकु (दूसरे, 30वें मिनट) ने दो और रशफोर्ड (90+4) ने गोल किया। नेमार के बिना खेल रहे पीएसजी के लिए एकमात्र गोल 12वें मिनट में जुआन बरनत ने किया। क्वार्टर फाइनल के ड्रॉ 15 मार्च को निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टो चार साल बाद अंतिम आठ में 

पुर्तगाली क्लब पोर्टो एफसी ने रोमा को दूसरे चरण में 3-1 से और कुल 4-3 के अंतर से मात देकर चार साल बाद चैंपियंस लीग के अंतिम आठ में प्रवेश किया। पोर्टो के लिए फ्रांसिस्को सोरेस (26वें मिनट), मौसा मारेगा (52वें मिनट) और एलेक्स टेलेस (117वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। रोमा के लिए एकमात्र गोल डेनियल डे रॉसी ने 37वें मिनट में किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed