फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester United and Manchester City join forces to donate £100,000 to local food banks

कोरोना से लड़ने के लिए मैनचेस्टर यूनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी ने मिलाया हाथ

Sat, 21 Mar 2020 09:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Mar 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
Manchester United and Manchester City join forces to donate £100,000 to local food banks
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

कोविड-19 महामारी से प्रभावित स्थानीय ‘फूडबैंकों’ की मदद के लिए  मैनचेस्टर यूनाईटेड और मैनचेस्टर सिटी ने मिलकर 117,000 डॉलर दान में दिए। सामान्य तौर पर मैनचेस्टर के दोनों क्लबों के घरेलू मैचों के दौरान प्रशंसकों के समूह इन फूड बैंक (खाद्य पदार्थों को जरूरतमंदो के लिए सुरक्षित रखना) के लिए धन एकत्रित करते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लोगों के इकट्ठा होने पर कम से कम 30 अप्रैल तक पांबदी के कारण इंग्लैंड में फुटबाल मैचों का आयोजन नहीं हो रहा है। दोनों क्लबों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हमें गर्व है कि हमारे समर्थक इन स्थानीय फूड बैंक की मदद में अहम भूमिका निभाते हैं और कोरोना वायरस का असर इन चैरिटी पर भी पड़ने की संभावना है।’ इसमें कहा गया, ‘अपने समुदाय के लिए इस संकट के समय पर हम अपने प्रशंसकों के साथ समाज के इन कमजोर सदस्यों की मदद के लिए एकजुट होकर खुश हैं। इस दान से ट्रसेल ट्रस्ट्स 19 फूडबैंक सेंटर की मदद होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed