फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Manchester City star footballer Colin Bell died at the age of 74 due to short illness

मैनचेस्टर सिटी के स्टार फुटबॉलर कोलिन बेल का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Wed, 06 Jan 2021 12:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Jan 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Manchester City star footballer Colin Bell died at the age of 74 due to short illness
कॉलिन बेल - फोटो : twitter@ManCity

मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब के पूर्व खिलाड़ी और इंग्लैंड के मिडफील्डर कोलिन बेल का मंगलवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सिटी के साथ अपने 13 साल के करियर में 492 मुकाबले खेले और 152 गोल किए। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 48 मैच खेले और नौ गोल किए। बेल के नाम पर एतिहाद स्टेडियम में ‘कोलिन बेल स्टैंड’ है।

विज्ञापन


मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को बयान में कहा कि कोलिन बेल का संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी यह बीमारी कोरोना वायरस से संबंधित नहीं थी। सिटी के चेयरमैन खालदून अल मुबारक ने बयान में कहा, ‘कोलिन बेल को हमेशा मैनचेस्टर सिटी के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में याद किया जाएगा और आज उनके निधन की दुखद खबर से हमारे क्लब से जुड़ा हर व्यक्ति प्रभावित होगा।’
विज्ञापन


बेल के निधन पर सिटी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed