फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Malaysia Football Star Faisal Halim Suffers Acid Attack 3 Days After Assault On Teammate

Football: मलयेशियाई फुटबॉलर पर जानलेवा हमला, तेजाब फेंका; तीन दिन पहले लूटपाट में घायल हुआ था एक साथी खिलाड़ी

Mon, 06 May 2024 06:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 May 2024 06:21 PM IST
सार

इस हमले से तीन दिन पहले एक अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी अख्यार राशिद पूर्वी राज्य तेरेंगानु में अपने घर के बाहर लूटपाट में घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Malaysia Football Star Faisal Halim Suffers Acid Attack 3 Days After Assault On Teammate
फैसल हलीम - फोटो : Malaysia Football Star, Malaysia Player, Malaysia Footballer, Faisal Halim, Faisal Halim Acid Attack

विस्तार

मलयेशिया के एक फुटबॉलर पर रविवार को जानलेवा हमला हुआ। फैसल हलीम नाम के इस फुटबॉलर पर एक शॉपिंग मॉल में तेजाब फेंका गया, जिससे वह झुलस गया। सेलांगोर राज्य के खेल अधिकारी नजवान हलीमी ने बताया कि मलयेशिया की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी फैसल पर कुआलालंपुर के बाहर पेटलिंग जाया जिले में हमला किया गया। इससे फैसल घायल हो गए। उनकी गर्दन, कंधे, हाथ और सीने पर जख्म के निशान हैं। 26 साल के फैसल सेलांगोर फुटबॉल क्लब में विंगर हैं।
विज्ञापन

फैसल की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हुई
नजवान ने कहा, 'मैं इस हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं और पुलिस से अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने का आग्रह करता हूं।' सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान के मुताबिक, इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उसने अब तक इसके पीछे के मकसद का खुलासा नहीं किया है। ऑनलाइन वायरल हुई एक तस्वीर में फैसल को एक बेंच पर बैठे दिखाई दिए और उनके शरीर पर जलने के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले साथी खिलाड़ी हमले में हुआ था घायल
इस हमले से तीन दिन पहले एक अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ी अख्यार राशिद पूर्वी राज्य तेरेंगानु में अपने घर के बाहर लूटपाट में घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार दो अज्ञात संदिग्धों ने 25 वर्षीय अख्यार पर लोहे की रॉड से वार किया और उनके सिर और पैर में चोटें आईं थीं, जिससे उन्हें टांके लगाने पड़े थे। स्थानीय पुलिस प्रमुख अज़ली नूर ने कहा कि संदिग्ध अख्यार के पैसे लेने के बाद भाग गए थे।
विज्ञापन

मलयेशिया फुटबाल संघ के अध्यक्ष का बयान
मलयेशिया फुटबाल संघ के अध्यक्ष हमीदीन मोहम्मद अमीन ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम के दो खिलाड़ियों पर दोनों हमलों से निराश और दुखी हैं। उन्होंने रविवार को एक बयान में कहा, 'मलयेशिया के लोग प्रार्थना करते हैं कि अख्यार और फैसल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और खेल के मैदान पर लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed