{"_id":"5f0f4dac8ebc3e74a86cbc8b","slug":"major-league-soccer-orlando-city-beat-new-york-city-fc-with-help-of-two-goals-from-muller","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर लीग सॉकर: मुलर के दो गोल की मदद से ओरलैंडो सिटी ने न्यूयार्क को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेजर लीग सॉकर: मुलर के दो गोल की मदद से ओरलैंडो सिटी ने न्यूयार्क को हराया
Thu, 16 Jul 2020 12:10 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : social Media
क्रिस मुलर द्वारा शुरूआती 10 मिनट में किए गए दो गोल की मदद से ओरलैंडो सिटी ने मेजर लीग सॉकर फुटबॉल मुकाबले में जीत दर्ज की। उसने न्यूयार्क सिटी एफसी को 3-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
एमएलएस की बहाली के बाद यह दूसरा मुकाबला था। मंगलवार की रात हुए मैच में मुलर ने चौथे और फिर 10वें मिनट में दो गोल दाग दिए जिससे उनके टूर्नामेंट में अभी तक तीन गोल हो गए। न्यूयार्क की टीम के लिये एकमात्र गोल पहले हाफ में जीसस मेडिना ने किया। मैच का अंतिम गोल ओरलैंडो सिटी की ओर से तेशो अकिन्डेले ने दागा।
विज्ञापन