{"_id":"5f534e9a4dee344a2c28824c","slug":"luis-suarez-will-apart-from-barcelona-agrees-deal-to-join-juventus","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुआरेज छोड़ेगे बार्सिलोना, इटालियन क्लब यूवेंट्स में दे सकते हैं रोनाल्डो का साथ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुआरेज छोड़ेगे बार्सिलोना, इटालियन क्लब यूवेंट्स में दे सकते हैं रोनाल्डो का साथ
Sat, 05 Sep 2020 02:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
बार्सिलोना के स्टार फॉरवर्ड लुईस सुआरेज क्लब छोड़ेगे। मेसी के साथ खेलने वाले सुआरेज अब रोनाल्डो के साथ यूवेंट्स के लिए खेलेंगे। सुआरेज और मेसी में सहमति बन गई है। सुआरेज बिना ट्रांसफर फीस या फिर कम शुल्क पर बार्सिलोना से विदा हो सकते है।
विज्ञापन
उरुग्वे के इस खिलाड़ी का स्पेनिश क्लब के साथ करार का एक साल अभी शेष है। 33 वर्षीय इस स्ट्राइकर ने छह साल पहले इंग्लिश क्लब लीवरपूल का साथ छोड़कर बार्सिलोना का दामन थामा था। 2014-15 में बार्सिलोना के लिए यूएफा चैंपियंस लीग, ला लीगा और कोपा डेल रे जीतने वाले सुआरेज ने 283 मैच में 198 गोल भी किए हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर बार्सिलोना के सबसे बड़े खिलाड़ी मेसी क्लब के साथ जुड़े रहेंगे। भारी भरकम ट्रांसफर राशि की वजह से उन्होंने बेमन से यह फैसला लिया है। मेसी का मौजूदा करार 2021 में खत्म होगा।
विज्ञापन