फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   luis suarez bites Giorgio Chiellini

यादों की किक: ...जब उरुग्वे के लुइस सुआरेज ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को दांतों से काटा

Tue, 10 Jul 2018 05:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
luis suarez bites Giorgio Chiellini
लुईस सुआरेज

फुटबॉल मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों में नोंकझोंक होती रहती है। लेकिन मामला दांतों से काटने तक पहुंच जाए ऐसा कम ही होता है। पर 2014 विश्व कप में उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुईस सुआरेज ने मैच के दौरान इटली के जियोर्जियो चिलानी को दांतों से काट दिया। 

विज्ञापन


24 जून, 2014 को दोनों टीमों के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला चल रहा था। मैच के 79वें मिनट में सुआरेज का चिलानी से विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में सुआरेज ने विरोधी खिलाड़ी के कंधे को काट दिया। चिलानी के दिखाने के बावजूद रेफरी मार्को रॉड्रिग्ज ने ध्यान नहीं दिया और इटली को सिर्फ फ्री किक का मौका दिया। 
विज्ञापन


इटली यह मैच 1-0 से हारकर टूर्नमेंट से बाहर हो गया था। हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब सुआरेज ने किसी खिलाड़ी को काटा हो। इससे पहले भी वह दो बार ऐसा कर चुके थे, लेकिन वह सिर्फ  मामूली था। पर इस बार उन्होंने चिलानी को जोर से काटा था। इसके बाद फीफा ने उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए चार माह का प्रतिबंध लगा दिया था। इसके अलावा भारी जुर्माने के साथ उन पर नौ अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रतिबंध भी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed