{"_id":"5e5021e08ebc3ef3c0166c0a","slug":"lucian-goal-broke-mumbai-dream-in-chennai-playoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन सुपर लीग: लुसियन के गोल ने मुंबई का सपना तोड़ा, चेन्नइयन प्लेऑफ में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
इंडियन सुपर लीग: लुसियन के गोल ने मुंबई का सपना तोड़ा, चेन्नइयन प्लेऑफ में
Sat, 22 Feb 2020 12:01 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:01 AM IST
सार
- इस जीत से चेन्नइयन के 17 मैचों से 28 अंक हो गए
- मुंबई सिटी को दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा
विज्ञापन
चेन्नइयन एफसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कप्तान लुसियन गोइयन के अपने पूर्व क्लब के खिलाफ किए गए गोल की मदद से दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी ने शुक्रवार को मुंबई सिटी एफसी को 1-0 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के प्लेआफ में जगह बनाई।
इस जीत से चेन्नइयन के 17 मैचों से 28 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और अंतिम टीम बन गई है। एफसी गोवा, एटीके और बेंगलुरू एफसी पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।
दूसरी तरफ इस हार से मुंबई सिटी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मुंबई का लीग चरण में यह आखिरी मैच था जबकि चेन्नइयन को अभी लीग चरण में अपना अंतिम मैच अगले सप्ताह नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
किसी भी टीम को शुरू में स्पष्ट मौका नहीं मिला। मुंबई सिटी को दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। ऐसे में गोइयन का 83वें मिनट में किया गया गोल चेन्नईयन के लिए प्लेऑफ में स्थान सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त था। मुंबई सिटी लीग चरण में 26 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।