फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Liverpool win English Premier League title after 30 years

लिवरपूल: कोच ने बदली किस्मत, खुद रचा इतिहास, टीम को इस तरह पहनाया EPL का ताज

Fri, 26 Jun 2020 12:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Jun 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
Liverpool win English Premier League title after 30 years
जुर्गेन कलोप - फोटो : ट्विटर

जर्मन कोच जुर्गेन कलोप को 2015 में लिवरपूल टीम की कमान सौंपी गई थी। तब यह इंग्लिश क्लब दसवें नंबर पर था। कलोप कामयाबी के साथ टीम से जुड़े थे, वह बोरुसिया डर्टमंड को बुंदेसलीगा का चैंपियन बना चुके थे।

विज्ञापन


इंग्लिश प्रीमियर लीग: 30 साल बाद लिवरपूल बना चैंपियन, सर्वाधिक 20 खिताब मैनचेस्टर यूनाइटेड के नाम
विज्ञापन


कलोप ने लिवरपूल को एक चैंपियन टीम के तौर पर बदल दिया है। 30 साल बाद इस टीम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीता। आक्रामक फुटबॉल की रणनीति अपनाने वाले कलोप के आते ही लिवरपूल की किस्मत बदलने लगी, उनके नेतृत्व में टीम ने चार सीजन बिताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रामक रणनीति
चार सीजन में टीम की पॉजिशन रही है- चौथा, चौथा, दूसरा और पहला, उन्होंने सोच समझ कर खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया और नतीजा सबके सामने है। मोहम्मद सालेह, सैडियो माने और रॉबर्टो फिरमिनो के तौर पर तीन जोरदार फारवर्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। ये तीनों तीन सीजन के दौरान लिवरपूल के लिए 211 गोल दाग चुके हैं।
 

जुर्गेन कलोप ने रचा इतिहास
लिवरपूल की इस सफलता के साथ ही कलोप अपने पहले चार पूर्ण सत्रों में प्रीमियर लीग और चैंपियंस लीग जीतने वाले पहले प्रबंधक बन गए हैं। इसके साथ ही इंग्लिश प्रीमियर लीग के 131 साल के इतिहास में वह खिताब जीतने वाले पहले जर्मन मैनजर भी बने। जीत के बाद वह खुद की आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, 'यह एक बड़ा क्षण है, मेरे पास कोई शब्द नहीं है। मैं पूरी तरह से अभिभूत हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा महसूस करूंगा! यह जश्न मनाना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ये क्षण अविस्मरणीय हैं। सीजन की तस्वीरें हमारे पास हैं और अब हमारे पास समारोहों की तस्वीरें हैं और हम भविष्य में अपने समर्थकों के साथ परेड के साथ तस्वीरें बनाएंगे।

 

हर दशक में जीतती रही टीम

लिवरपूल आठ अलग-अलग दशकों में इंग्लैंड प्रीमियर लीग का ताज अपने सिर पर सजा चुका है। 1888 में इस लीग की शुरुआत हुई थी, उसके बाद यह पहला मौका है, जब कोई टीम सात मैच बाकी रहते हुए चैंपियन बन गई। 132 साल के इतिहास में मैनचेस्टर यूनाइटेड (20) के बाद लिवरपूल (19) सबसे ज्यादा बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली टीम है।

 


लिवरपूल के 31 मैचों में 86 जबकि सिटी के इतने ही मैचों में 63 अंक हैं। दोनों के बीच अब 23 अंकों का अंतर हो गया है। चेल्सी के 54 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर काबिज लिस्टर सिटी से एक अंक पीछे और पांचवें नंबर के मैनचेस्टर यूनाईटेड से पांच अंक आगे है। लिवरपूल ने ऐसे समय में यह खिताब जीता जबकि कोरोना वायरस के कारण लीग लगभग तीन महीने तक ठप रही और इसके बाद मैचों का आयोजन खाली स्टेडियम में किया जा रहा है।

 

शहरभर में जश्न का माहौल

स्टैमफोर्ड ब्रिज पर जब अंतिम सीटी बजी तो कुछ दर्जन दर्शक ही स्टेडियम के बाहर खड़े थे, लेकिन जल्द ही यह संख्या सैकड़ा पार कर गई तथा उन्होंने आतिशबाजी करके लिवरपूल की जीत का जश्न मनाया। लिवरपूल के मैनेजर जर्गेन क्लॉप ने कहा, 'यह बहुत बड़ा क्षण है। मैं बेहद खुश हूं।' मैच में चेल्सी की तरफ से क्रिस्टियन पुलिसिच ने 36वें मिनट में जबकि विलियन ने 78वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। यह पेनल्टी चेल्सी को फर्नाडिन्हो की गलती से मिली जिन्हें लाल कार्ड दिखाया गया था। सिटी की तरफ से केविन डि ब्रूएन ने 55वें मिनट में गोल दागा था। एक अन्य मैच में आर्सनल ने एडी निकिटिया (20वें) और जो विलोक (87वें मिनट) के गोल की मदद से साउथैम्पटन को 2-0 से हराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed