फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Liverpool's unbeaten Premier League run is OVER after their shock defeat by Watford

EPL 2020: 44 मैचों के बाद हारा लिवरपूल, वाटफोर्ड ने एकतरफा मुकाबले में 0-3 से हराया 

Sun, 01 Mar 2020 09:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Mar 2020 09:41 PM IST
सार

  • 13 माह बाद किसी टीम ने लिवरपूल को हराया। जनवरी 2019 में मैनचेस्टर सिटी ने ऐसा किया था 
  • 0-3 से हार किसी शीर्ष वरीय टीम की पिछले पांच साल में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले नवंबर 2015 में लिवरपूल ने सिटी को 1-4 से हराया था
  • 12 माह बाद ऐसा हुआ जब लिवरपूल ईपीएल के किसी मैच में कोई गोल नहीं कर सका। पिछली बाद मार्च 2019 एवर्टन के खिलाफ मैच गोल रहित ड्रॉ रहा था

विज्ञापन
Liverpool's unbeaten Premier League run is OVER after their shock defeat by Watford
लिवरपूल बनाम वाटफोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लिवरपूल का लगातार 19 मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाने का सपना वाटफोर्ट ने तोड़ दिया। शीर्ष वरीय लिवरपूल को रविवार को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में 17वें नंबर की टीम वाटफोर्ड के हाथों 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। लिवरपूल की यह इस सत्र की 28 मैचों में जबकि कुल 45 मैचों में पहली हार है। जनवरी 2019 के बाद यह उसकी पहली पराजय है। वहीं इस सत्र में लिवरपूल की यह पहली हार है। उसने 26वीं जीते और एक ड्रॉ रहा है। पिछले मैच में लिवरपूल ने वेस्ट हैम यूनाइटेड को हराकर मैनचेस्टर सिटी के लगातार 18 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।    

विज्ञापन

18 मिनट में दागे तीन गोल

पहले हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में वाटफोर्ड ने 18 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर लिवरपूल को बड़ी हार दी। वाटफोर्ड के लिए यह गोल इस्माइला साल (54वें, 60वें मिनट) और कप्तान ट्रॉय डेनी (72वें मिनट)में किए। हार के बावजूद लिवरपूल 79 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। मैनचेस्टर सिटी 57 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

म्बापे के डबल से जीता पीएसजी 

कलियान म्बापे के दो गोल के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग वन में डिजोन को 4-0 से हराकर तालिका में 13 अंकों के साथ अपनी बढ़त ओर मजबूत कर ली है। पीएसजी के 27 मैचों में 22 जीत से 68 अंक है। मार्सिले 55 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। पीएसजी के लिए म्बापे (74वें, 90+1वें मिनट), पाब्लो सरबिया (तीसरे मिनट) और मौरो इकार्डी (76वें मिनट) ने गोल किए। म्बापे इस सत्र में लीग में अब तक 18 गोल कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed