फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   liverpool equals record with 18th consecutive win

लिवरपूल ने दर्ज की लगातार 18वीं जीत, की इस खास रिकॉर्ड की बराबरी 

Tue, 25 Feb 2020 06:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 Feb 2020 06:54 PM IST
सार

  • सादियो और सालाह के दम पर वेस्ट हैम को 3-2 से हराया
  • 2017 में मैनचेस्टर सिटी ने लगातार 18 जीत के साथ बनाया था कीर्तिमान
  • 19 गोल दाग चुके हैं लिवरपूल के सालाह इस सत्र में अभी तक

विज्ञापन
liverpool equals record with 18th consecutive win
लिवरपूल vs वेस्ट हैम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सादियो माने के अंतिम क्षणों में किए गए गोल के दम पर लिवरपूल ने वेस्ट हैम को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से पराजित कर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में लगातार 18वीं जीत दर्ज कर मैनचेस्टर सिटी (अगस्त से दिसंबर 2017) के सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन


पिछले साल 20 अक्तूबर को मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ मैच ड्रॉ खेलने के बाद से लेकर लिवरपूल ने अपने सभी मैच जीते हैं। एक समय लग रहा था कि उसका विजयरथ रुक जाएगा। जियोर्जिनो विनालडम (9वें मिनट) ने लिवरपूल की तरफ से शुरुआती गोल किया लेकिन इसा डियोप (12वें मिनट) ने जल्द ही बराबरी का गोल कर दिया।
विज्ञापन


पाब्लो फोरनैल्स (54वें मिनट) ने फिर वेस्ट हैम को बढ़त दिला दी। लेकिन 14 मिनट बाद ही लुकास फैबियांस्की की गलती से मोहम्मद सालाह (68वें मिनट) ने गोल कर स्कोर फिर बराबर कर दिया। सालाह का यह इस सत्र का 19वां गोल है। खेल खत्म होने से नौ मिनट पहले माने (81वें मिनट) ने लिवरपूल के लिए तीसरा और निर्णायक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजेय है लिवरपूल : लिवरपूल की यह ईपीएल के 27 मैचों में 26वीं जीत है एक मैच ड्रॉ रहा है। इससे उसके 79 अंक हो गए है। लिवरपूल और दूसरे स्थान पर चले रहे मैनचेस्टर सिटी (57) के बीच 22 अंकों का फासला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed