फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   liverpool enters in final 16 at champions league 2018

चैंपियंस लीग: लिवरपूल अंतिम 16 में पहुंची, इंटर मिलान बाहर

Wed, 12 Dec 2018 04:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
liverpool enters in final 16 at champions league 2018
liverpool

मोहम्मद सालाह के गोल और गोलकीपर एलिसन बेकर के शानदार प्रदर्शन से लिवरपूल ने मंगलवार को नैपोली को 1-0 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबाल टूर्नामेंट के अंतिम-16 में प्रवेश किया, लेकिन इंटर मिलान की टीम पीएसवी इंडोवेन से 1-1 से ड्रा खेलकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। लिवरपूल में खेले गए मैच में सालाह ने मध्यांतर से 11 मिनट पहले अपने एकल प्रयास से गोल दागा लेकिन इसके बाद नैपोली ने शानदार खेल दिखाया। एलिसन ने कई अच्छे बचाव किये जिससे लिवरपूल आगे बढ़ने में सफल रहा।

विज्ञापन


उधर सैन सिरो में इंटर मिलान को नाकआउट में पहुंचने के लिये जीत या फिर ग्रुप बी के अन्य मैच में अनुकूल परिणाम की दरकार थी। ग्रुप बी में टोटेनहैम हॉट्सपुर ने बार्सिलोना को 1-1 से बराबरी पर रोककर एक महत्वपूर्ण अंक हासिल करके हालांकि मिलान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ृइंटर मिलान की तरफ से कप्तान माउरो इकार्डी ने 73वें मिनट में क्लब की तरफ से 200वां गोल किया। पीएसवी इंडोवेन की तरफ से हर्विंग लोजानो ने 13वें मिनट में गोल दागा था।
विज्ञापन


मिलान मैच बराबर रहने पर भी अंतिम-16 में पहुंच जाता लेकिन उधर बार्सिलोना में लुकास माउरा ने 85वें बराबरी का गोल कर दिया जिससे उनकी टीम टोटेनहैम नाकआउट में पहुंच गयी और मिलान बाहर हो गया। बार्सिलोना के लिये ओसमाने डेम्बेले ने सातवें मिनट में गोल करके मिलान की भी उम्मीदें जगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलग्रेड में पेरिस सेंट जर्मेन ने रेड स्टार बेलग्रेड को 4-1 से हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह सुरक्षित की। वह ग्रुप सी में लिवरपूल और नैपोली से ऊपर शीर्ष पर रहा।


मोनाको में बोरुसिया डोर्टमंड ने मोनको को 2-0 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर नाकआउट में प्रवेश किया। पुर्तगाल के राफेल गुएरेरो ने दोनों गोल करके डोर्टमंड को तीन महत्वपूर्ण अंक दिलाये। इसी ग्रुप में एटलेटिको मैड्रिड और क्लब ब्रूग का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed