{"_id":"5efa25e48ebc3e431204a640","slug":"liverpool-coach-j-rgen-klopp-appeals-to-fans-celebrate-victory-at-home-amid-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवरपूल के कोच जुर्गेन कलोप की अपील, कोरोना संकट के बीच घर पर जीत का जश्न मनाएं फैंस","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लिवरपूल के कोच जुर्गेन कलोप की अपील, कोरोना संकट के बीच घर पर जीत का जश्न मनाएं फैंस
Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
जुर्गेन क्लोप
लिवरपूल के कोच जुर्गेन कलोप ने कहा कि उनके क्लब का इंग्लिश प्रीमियर लीग में 30 साल बाद पहली बार खिताब जीतने का जश्न सुरक्षित और निजी तौर पर मनाया जाना चाहिए। लिवरपूल के प्रशंसकों ने कोरोना वायरस महामारी से पैदा हुए खतरे के बावजूद गुरुवार रात को सिटी सेंटर पर प्रीमियर लीग चैंपियनशिप जीतने का खुलकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
जुर्गेन कलोप ने कहा, ‘जब सही समय होगा हम इसका जश्न मनाएंगे लेकिन अभी कृपया जितना संभव हो अपने घरों में रहे। उन्होंने कहा, ‘यह बड़ी संख्या में सिटी सेंटर या फुटबाल मैदानों के पास जाने का समय नहीं है।' गुरुवार को चेल्सी की लीग में दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी पर 2-1 से जीत से लिवरपूल का खिताब पक्का हो गया था।
विज्ञापन