{"_id":"5de5a54b8ebc3e54db484834","slug":"lionel-messi-wins-ballon-dor-award-for-the-sixth-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार जीता बैलोन डि ओर, महिलाओं में मेगन रेपिनो विजेता","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी ने रिकॉर्ड छठी बार जीता बैलोन डि ओर, महिलाओं में मेगन रेपिनो विजेता
Tue, 03 Dec 2019 05:29 AM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 03 Dec 2019 05:29 AM IST
विज्ञापन
लिओनेल मेसी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना और बार्सिलोना के सुपर स्टार लियोनल मेसी ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पुर्तगाल और जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नीदरलैंड के वर्जिल वान दिज्जक को पछाड़कर रिकॉर्ड छठी बार बैलोन डि ओर का खिताब जीत लिया। वहीं, महिला वर्ग में इंग्लैंड की मेगन रैपिनो ने यह पुरस्कार जीता। पिछली बार शीर्ष तीन में भी जगह नहीं बना पाने वाले मेसी ने चार साल बाद यह पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
पिछले 11 साल में मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015) और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने पांच-पांच बार यह पुरस्कार अपने नाम किया। पिछली बार क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोदरिच ने इन दोनों का वर्चस्व तोड़कर यह पुरस्कार जीता था। मेसी इस साल फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार भी जीत चुके हैं। वहीं लिवरपूल के वर्जिल यूईएफए के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर से नवाजे जा चुके हैं।
विज्ञापन