{"_id":"2fe4161a4b60a3c2656c2d0c7c9ab054","slug":"lionel-messi-wins-ballon-d-or-over-cristiano-ronaldo-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार मेसी बने पांचवीं बार फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सुपरस्टार मेसी बने पांचवीं बार फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्सिलोना के सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी पांचवीं बार फीफा की ओर से दिए जाने वाले साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब जीत लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए बैलून डी ओर ट्रॉफी हासिल कर लिया।
ज्यूरिख में सोमवार को इस पुरस्कार की घोषणा की गई। 28 साल के मेसी ने तीन बार के विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा। मेसी को 41.33 फीसदी वोट मिले जबकि रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड रोनाल्डो को 27.76 फीसदी और बार्सिलोना के नेमार को 7.86 फीसदी वोट मिले। मेसी और रोनाल्डो आपस में 8 बार यह शीर्ष सम्मान हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का खिताब अमेरिका की मीडफील्डर चार्ली लॉयड को मिला जिसने वर्ल्ड कप के फाइनल में हैट्रिक लगाया था।
नेमार पहली बार आखिर तीन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए थे। मेसी ने इससे पहले वर्ष 2009-2012 तक लगातार चार बार यह पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने वर्ष 2015 में बार्सिलोना की ओर से 48 गोल किए। 2015 में ओवरऑल मामले में 61 मैचों में 52 गोल किए और 26 में गोल करने में मदद की।
विज्ञापन