{"_id":"5b71543942c792552f158269","slug":"lionel-messi-win-record-33rd-title-with-barcelona-beat-sevilla","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियोनेल मेसी ने जीता रिकॉर्ड 33वां खिताब, बार्सिलोना बना स्पेनिश सुपर कप चैंपियन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लियोनेल मेसी ने जीता रिकॉर्ड 33वां खिताब, बार्सिलोना बना स्पेनिश सुपर कप चैंपियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
लियोनेल मेसी ने रविवार को अपने क्लब बार्सिलोना के साथ रिकॉर्ड 33वां खिताब जीता और कैटलन क्लब के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बने। बार्सिलोना स्पेनिश सुपर कप के फाइनल में सेविला को 2-1 से हराकर चैंपियन बना। इसी के साथ मेसी ने आंद्रेस इनिएस्ता को पीछे छोड़ा, जिन्होंने बार्सिलोना क्लब के साथ 32 खिताब जीते हैं।
विज्ञापन
ओस्माने डेमबेले ने बार्सिलोना के लिए विजयी गोल दागा। 21 वर्षीय फ़्रांसिसी विंगर ने सेविला के डिफेंस को चौंकाते हुए दाएं पैर से जोरदार किक जमाई और 78वें मिनट में बार्सिलोना को 2-1 की बढ़त दिलाई। वहीं बार्सिलोना की जीत के हीरो गोलकीपर मार्क आंद्रे टर स्टेगेन भी रहे, जिन्होंने 89वें मिनट में सेविला के स्थापन्न खिलाड़ी विसम बेन एडर की पेनल्टी रोकी।
विज्ञापन
पाब्लो सरबिया ने सेविला के लिए 9वें मिनट में गोल दागा। यह मैच का भी पहला गोल रहा। स्पेनिश प्रतिस्पर्धा में पहली बार वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) का प्रयोग हुआ, जिसकी मदद से मैच का पहला गोल हुआ।
विज्ञापन
गेरार्ड पिके ने तीन मिनट बाद ही गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मेसी के फ्री किक पर पिके ने गोल दागा। जहां बार्सिलोना का गेंद पर अधिकांश कब्जा रहा। वहीं सेविला ने चुनिंदा मौकों पर गोल के मौके बनाकर बार्सा फैंस की धड़कने बढ़ाई रखी। इसके बाद डेमबेले ने गोल करके बार्सिलोना की जीत पर मुहर लगा दी।
बार्सिलोना के कोच एर्नेस्टो ने उम्मीद जताई है कि डेमबेले का गोल इस सीजन के लिए शुभसंकेत है। इससे पहले उनका सीजन अच्छा नहीं बीता था।