{"_id":"692d61ca061d1da8e508b331","slug":"lionel-messi-to-attend-friendly-match-in-hyderabad-telangana-cm-revanth-reddy-likely-to-kick-off-the-game-2025-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lionel Messi: हैदराबाद में लियोनल मेसी का जादू! तेलंगाना के मुख्यमंत्री करेंगे फ्रेंडली फुटबॉल मैच की शुरुआत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Lionel Messi: हैदराबाद में लियोनल मेसी का जादू! तेलंगाना के मुख्यमंत्री करेंगे फ्रेंडली फुटबॉल मैच की शुरुआत
Mon, 01 Dec 2025 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:07 PM IST
सार
28 नवंबर को मुख्यमंत्री ने पुष्टि की थी कि वह भारत में होने वाले GOAT Tour to India 2025 के तहत मेसी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हैदराबाद उनका दूसरा पड़ाव होगा, इससे पहले वह कोलकाता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : Instagram @LeoMessi
विस्तार
दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार लियोनेल मेसी जल्द ही भारत आने वाले हैं, और उनके इस दौरे को लेकर उत्साह चरम पर है। खबर है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मेसी की मौजूदगी में होने वाले एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच की शुरुआत करेंगे। यह मैच 13 दिसंबर को हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी जश्न का हिस्सा होगा फुटबॉल मुकाबला
यह फ्रेंडली मैच तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले बड़े समारोह का हिस्सा है। हालांकि मैच के अन्य विवरणों की आधिकारिक घोषणा कुछ दिनों में की जाएगी, लेकिन मेसी की मौजूदगी को लेकर पहले ही बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रेवंत रेड्डी की फुटबॉल पसंद फिर आई सामने
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि खेल के मैदान में भी सक्रिय रहे हैं। वह खुद फुटबॉल खेलना पसंद करते हैं और हाल ही में उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अभ्यास भी किया। इससे पहले उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ दोस्ताना मैच भी खेला था।

तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में भी होंगे बड़े नाम
राज्य सरकार 1 से 13 दिसंबर तक दो साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रही है। इसी दौरान रेवंत रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट (8–9 दिसंबर) के लिए आमंत्रित करेंगे। इस समिट का आयोजन प्रस्तावित भारत फ्यूचर सिटी में होगा। इस दौरान राज्य की विकास योजनाओं पर आधारित तेलंगना राइजिंग विजन डॉक्यूमेंट 2047 भी जारी किया जाएगा।

GOAT Tour India 2025: मेसी का भारत दौरा