{"_id":"5fe2bf341836d4100a472072","slug":"lionel-messi-scored-644-goals-for-barcelona-breaking-world-record-of-great-footballer-pel","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना के लिए दागे 644 गोल, महान फुटबॉलर पेले के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना के लिए दागे 644 गोल, महान फुटबॉलर पेले के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा
Wed, 23 Dec 2020 09:23 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 23 Dec 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
लियोनेल मेसी
- फोटो : twitter@B/R Football
बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने बार्सिलोना की तरफ से 644वां गोल दागकर दिग्गज पेले के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 33 वर्षीय मेसी अब एक क्लब की तरफ से खेलते हुए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अर्जेंटीना के सुपरस्टार मेसी ने ला लीगा में रियल वलाडोलिड के खिलाफ गोल कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
किसी एक क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद मेसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने जब फुटबॉल खेलना शुरू किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि मैं कोई रिकॉर्ड तोड़ पाऊंगा। यहां तक कि पेले के इस रिकॉर्ड को जो आज मैंने हासिल किया। मैं मेरे परिवार, दोस्त, साथी खिलाड़ी और प्रशंसकों को धन्यवाद देता हूं जो कई वर्षों से मेरे साथ हैं और हर दिन मेरा साथ देते हैं।'
विज्ञापन
मेसी से पहले ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले ने सांतोस फुटबॉल क्लब के लिए 19 सीजन में 643 गोल किए थे। उन्होंने 15 साल की उम्र में सांतोस के लिए खेलना शुरू किया था और 1956 से 1974 तक 656 मैच में 643 गोल दागे थे।
विज्ञापन
𝗦𝗶𝘅! 𝗙𝗼𝗿𝘁𝘆! 𝗙𝗼𝘂𝗿! 🐐 pic.twitter.com/nP1eB8a14m
— FC Barcelona (@FCBarcelona) December 22, 2020
उधर मेसी के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने शनिवार को वाल्लाडोलिड को 3-0 से मात दी। उधर एटलेटिको ने सोशिदाद को हराकर दूसरे स्थान पर काबिज रियल मैड्रिड पर तीन अंक की बढत बना ली। जबकि बार्सिलोना आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।