{"_id":"5fc3d8698ebc3e9b9b455c8c","slug":"lionel-messi-salutes-maradona-as-barcelona-trounce-osasuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादों में रहेंगे डिएगो माराडोना, मेसी ने कुछ इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
यादों में रहेंगे डिएगो माराडोना, मेसी ने कुछ इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि
Sun, 29 Nov 2020 10:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला,
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
मेसी ने खास अंदाज में माराडोना को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : social media
लियोनल मेसी ने रविवार को अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। दरअसल, ओसासुना के खिलाफ बार्सिलोना की 4-0 की जीत के दौरान अंतिम गोल दागने के बाद मेसी ने अपनी टीम की जर्सी उतारकर माराडोना की जर्सी दिखाकर अर्जेंटीना के इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
मेसी ने गोल दागने के बाद बार्सिलोना की जर्सी उतार दी और उन्होंने उसके नीचे माराडोना की नेवेल्स ओल्ड ब्वॉयज टीम की लाल और काली जर्सी पहनी हुई थी। मेस्सी ने इसके बाद आसमान की तरफ देखते हुए दोनों हाथों से किस किया।
विज्ञापन
मेस्सी 13 साल की उम्र में बार्सीलोना से जुड़ने से पहले नेवेल्स टीम का हिस्सा थे। माराडोना ने अपने शानदार करियर के अंतिम पड़ाव के दौरान 1994 में नेवेल्स की ओर से पांच मैच खेले थे।
विज्ञापन