{"_id":"c760ed39939ea63dbfd53117a49c43a5","slug":"lionel-messi-ruled-out-for-two-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल मेसी दो महीने के लिए बाहर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चोटिल मेसी दो महीने के लिए बाहर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Nov 2013 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी हेमस्ट्रिंग मांसपेशी के फटने के कारण छह से आठ सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को रियाल बेटिस के खिलाफ मैच में मेसी को दौरान यह चोट लगी थी। वह 20 मिनट के खेल के बाद ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर आ गए।
इस सत्र में यह तीसरा मौका है जब मेसी चोट के कारण बाहर हुए हैं।
क्लब ने एक बयान में कहा, "क्लब की चिकित्सा टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि मेसी की बाईं जांघ की मांसपेशी फट गई है और वह अगले छह से आठ सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। वह कुछ दिन बार्सिलोना में रहेंगे और फिर कुछ समय ब्यूनस आयर्स में बिताएंगे।"
विज्ञापन