फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi 'rejects' new deal at Barcelona, ready to see out his contract

बार्सिलोना को बाय-बाय कहेंगे मेसी !

Mon, 14 Nov 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Lionel Messi 'rejects' new deal at Barcelona, ready to see out his contract
लियोनल मेसी, बार्सिलोना
हाल ही में स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए रिकॉर्ड  500वां गोल करने वाले अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी बार्सिलोना के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगे। मेसी का बार्सिलोना के साथ मौजूदा करार 30 जून, 2018 को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


एक अखबार ने सोमवार को लिखा है कि मेस्सी ने यह फैसला जुलाई में अपने परिवार के साथ इबिजा में छुट्टी के समय लिया और अपने पिता से बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ मारिया बाटरेमेयु को इस बारे में जानकारी देने को कहा। वह साल के अंत तक क्लब के साथ रहना चाहते हैं और इसके बाद अपने भविष्य पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन


 

महज 13 साल की उम्र में बार्सिलोना के साथ किया था करार

Lionel Messi 'rejects' new deal at Barcelona, ready to see out his contract
मेसी-रोनाल्डो - फोटो : getty
बाटरेमेयु ने मेसी से इस बारे में दोबारा सोचने को कहा है और साथ ही उन्होंने करार में मौजूद 2.73 करोड़ डॉलर के नियम को भी मेसी को याद दिलाया है। अखबार ने लिखा है कि हालांकि मेसी के प्रतिनिधि और बार्सिलोना के अधिकारियों के बीच जुलाई से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।

मेसी जब केवल 13 साल के थे तब से वह बार्सिलोना से जुड़े हुए हैं। इतने लंबे समय बाद वह इस क्लब को छोड़ने का मन बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed