{"_id":"6399a977212dc323a60b9a3a","slug":"lionel-messi-records-messi-becomes-argentina-s-highest-goalscorer-in-fifa-world-cup-history","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Messi Record: विश्व कप में मेसी के नाम अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल, पेले की बराबरी से एक कदम दूर","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Messi Record: विश्व कप में मेसी के नाम अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल, पेले की बराबरी से एक कदम दूर
Wed, 14 Dec 2022 04:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 14 Dec 2022 04:16 PM IST
सार
मेसी अर्जेंटीना को 1986 के बाद पहला वर्ल्ड कप भी दिलाना चाहेंगे। 1986 में महान माराडोना के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने पिछली बार विश्व कप जीता था। टीम दो बार चैंपियन रह चुकी है। 2014 में अर्जेंटीना की टीम फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन जर्मनी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना की टीम अपने 'ड्रीम फाइनल' में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को 3-0 से हरा दिया। 2014 के बाद अर्जेंटीना की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। खिताबी मुकाबले में उसका सामना फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की विजेता टीम से होगा। फाइनल मैच 18 दिसंबर को होना है।
विज्ञापन
मेसी ने बनाया रिकॉर्ड
क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ने शुरुआत से ही अटैकिंग फुटबॉल खेली। इसका फायदा 34वें मिनट में मिला जब क्रोएशियाई खिलाड़ियों ने अपने बॉक्स के अंदर जूलियन अल्वारेज पर फाउल किया। रेफरी ने अर्जेंटीना को पेनल्टी ऑफर किया और लियोनल मेसी ने इस पर बेहतरीन गोल दागा। इस गोल के साथ ही मेसी ने इतिहास रच दिया। वह अर्जेंटीना के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेसी विश्व कप में कुल 11 गोल दाग चुके
मेसी का यह पांचवां विश्व कप है और उन्होंने कुल मिलाकर अब तक 11 गोल दागे हैं। इस मामले में मेसी ने अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी गैब्रियन बॉतिस्ता का रिकॉर्ड तोड़ा। बॉतिस्ता ने वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 10 गोल दागे थे। मेसी ने इस विश्व कप में अपने दम पर अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाया है। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल पांच गोल दागे हैं। पहला गोल उन्होंने सऊदी अरब के खिलाफ, दूसरा गोल मैक्सिको के खिलाफ (दोनों गोल ग्रुप स्टेज में), तीसरा गोल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्री-क्वार्टरफाइनल में, चौथा गोल नीदरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में और पांचवां गोल क्रोएशिया के खिलाफ सेमीफाइनल में दागे हैं।
गोल्डन बूट की रेस में मेसी
यानी मेसी ने पोलैंड के खिलाफ ग्रुप मैच को छोड़ दिया जाए तो मेसी ने हर मैच में एक गोल दागा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राउंड ऑफ-16 में गोल करते ही मेसी एक उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने पहली बार विश्व कप के नॉकआउट राउंड में गोल दागा। मेसी फिलहाल पांच गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में कीलियन एम्बाप्पे के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं।
वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच मेसी के नाम
इसके अलावा लुसैल स्टेडियम में क्रोएशिया के खिलाफ उतरते ही मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में जर्मनी के लोथर मथौस की बराबरी की। यह मेसी का वर्ल्ड कप में 25वां मैच था और मथौस ने भी इतने ही मैच खेले थे। इसके अलावा मेसी ब्राजील के महान पेले का रिकॉर्ड तोड़ने से दो गोल दूर हैं। पेले ने वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 12 गोल दागे थे। मेसी फिलहाल 11 गोल दाग चुके हैं। फाइनल में मेसी पेले को पीछे छोड़ना चाहेंगे।
क्लोज ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागे
वर्ल्ड कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल दागने का रिकॉर्ड जर्मनी के पूर्व स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के नाम है। क्लोज ने करियर में वर्ल्ड कप में 16 गोल दागे थे। ब्राजील के रोनाल्डो 15 गोल के साथ दूसरे, जर्मनी के जर्ड मुलर 14 गोल के साथ तीसरे और फ्रांस के जस्ट फोंटेन 13 गोल के साथ चौथे स्थान पर हैं। मेसी अगर गोल्डन बूट जीतते हैं, तो यह उनके करियर का पहला वर्ल्ड कप गोल्डन बूट होगा।
मेसी अर्जेंटीना को 1986 के बाद पहला वर्ल्ड कप भी दिलाना चाहेंगे। 1986 में महान माराडोना के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने पिछली बार विश्व कप जीता था। टीम दो बार चैंपियन रह चुकी है। 2014 में अर्जेंटीना की टीम फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन जर्मनी के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। आठ साल बाद टीम फिर से फाइनल में पहुंची है। ब्राजील पांच विश्व कप खिताब के साथ सबसे आगे है। वहीं, इटली और जर्मनी ने चार-चार बार वर्ल्ड कप जीता है।