फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi ordered 35 gold iPhones On winning the World Cup for his Argentina teammates and support staff

Lionel Messi: विश्व कप जीतने पर लियोनल मेसी ने मंगाए सोने के 35 आईफोन, साथियों के लिए खर्च किए 1.7 करोड़ रुपये

Thu, 02 Mar 2023 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Mar 2023 07:57 PM IST
सार

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा था। निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में आया था। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने दो दागे थे। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए थे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Lionel Messi ordered 35 gold iPhones On winning the World Cup for his Argentina teammates and support staff
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने विश्व कप जीतने की खुशी में टीम के साथियों और सपोर्ट स्टाफ को गिफ्ट देने का फैसला किया। अर्जेंटीना की टीम पिछले साल के अंत में फ्रांस को हराकर फुटबॉल विश्व कप जीती थी। मेसी ने सभी सदस्य के लिए 35 सोने के आईफोन मंगाए हैं। इसकी कीमत करीब 1.72 करोड़ रुपये (175,000 पाउंड) बताई जा रही है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के वेबसाइट 'द सन' के मुताबिक, 24 कैरेट के आईफोन पर खिलाड़ी का नाम, उनका नंबर और अर्जेंटीना का लोगो लगा रहेगा। मेसी के पेरिस स्थित आवास पर शनिवार (25 फरवरी) को इसे पहुंचाया गया। विश्व कप में शानदार जीत के बाद लियोनल मेसी कुछ खास करना चाहते थे। उन्होंने बिजनेसमैन बेन ल्योंस से संपर्क किया और फिर सोने के आईफोन पर मुहर लगी।
विज्ञापन

Lionel Messi ordered 35 gold iPhones On winning the World Cup for his Argentina teammates and support staff
ट्रॉफी के साथ अर्जेंटीना की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी को कुछ अलग गिफ्ट चाहिए था
रिपोर्ट में आईडिजाइन गोल्ड के सीईओ बेन ने कहा, ''मेसी न केवल सर्वकालिक महान हैं, बल्कि वह आइडिजाइन गोल्ड के सबसे वफादार ग्राहकों में से एक हैं। उन्होंने विश्व कप फाइनल के कुछ महीने बाद हमसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह अद्भुत जीत का जश्न मनाने के लिए सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक विशेष उपहार चाहते हैं, लेकिन उपहार में घड़ी देना नहीं चाहते हैं। इसलिए मैंने सुझाव दिया कि सोने के आईफोन ठीक होंगे। उस पर उनके नाम होंगे। मेसी को यह आइडिया काफी पसंद आया।''

मेसी ने फाइनल में किए थे दो गोल
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा था। निर्धारित समय तक 3-3 की बराबरी के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में आया था। अर्जेंटीना के लिए लियोनल मेसी ने दो दागे थे। एंजेल डी मारिया ने एक गोल किया था। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल किए थे। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत हासिल की थी।

Lionel Messi ordered 35 gold iPhones On winning the World Cup for his Argentina teammates and support staff
एंटोनेला और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना की विश्व कप विजेता टीम
एमी मार्टिनेज, फ्रेंको अरमानी, गेरोनिमो रूली, मार्कोस एक्यूना, जुआन फोयथ, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैगेलियाफिको, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, नहुएल मोलिना, गोंजालो मोंटिएल, जर्मन पेजSला, एंजेल डी मारिया, लिएंड्रो परेडेस, रोड्रिगो डी पॉल, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, एक्सेक्विएल पलासियोस, गुइडो रोड्रिगेज, लियोनेल मेसी, लोटारो मार्टिनेज, पाउलो डाइबाला, एंजेल कोरेया, जूलियन अल्वारेज, थियागो अल्माडा, एलेजांद्रो गोमेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed